---Advertisement---

उत्तराखंड में बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

By: Naveen Joshi

On: Monday, September 15, 2025 10:09 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून। प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। अगस्त के बाद अब सितंबर माह में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले: देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल

इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। येलो अलर्ट वाले जिले: उधम सिंह नगर, पौड़ी, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल (कुछ क्षेत्रों में)

यहां हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तीव्र से अति-तीव्र बारिश के दौर शुरू हो सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा सतर्कता बरतें।

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment