Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंडराजनीती

विधायक ने चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पर उठाये सवाल

सरकार की उदासीनता से चारधाम यात्रा चरमराई: डोभाल

देहरादून। यमुनोत्री से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने चार धाम यात्र को लेकर प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान चार धााम यात्रा पूरी तरह चरमराई हुई है। इससे चारधाम से जुड़े कारोबारियों की रोजी—रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।  प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने चार धाम यात्रा को लेकर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चार धााम यात्रा सिर्फ प्राकृतिक आपदाओं के कारण प्रभावित नहीं है, बल्कि इसके पीछे सरकार की सुनियोजित साजिश भी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मास्टर प्लान लागू नहीं किया गया। रोपवे का काम धीमी गति से चल रहा है और श्रद्धालुओं को हर 10—20 किमी पर चेकिंग के नाम पर परेशान किया जाता है। डोभाल ने कहा कि 2024 की बारिश से यमुनोत्री धाम और जानकी चट्टी आपदा की चपेट में आए थे, लेकिन आज तक सुरक्षात्मक कार्य शुरू नहीं हुए। हालिया आपदा के बाद भी सडकों और पुलों की मरम्मत नहीं की गई है।  डोभाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस मनमाने तरीके से कार्रवाई करती है और स्थानीय नेताओं की शह पर लोगों को परेशान किया जाता है। पंचायत और निकाय चुनावों में भी कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गईं। सरकार जनता की पीड़ा सुनने के बजाय भ्रष्टाचारियों और बेलगाम नौकराशही को बढ़ावा देने में लगी है।

Related posts

आचार्य श्री 108 सौरभ सागर महाराज के 54वे परोपकार दिवस (जन्मदिवस) को धूमधाम से मनाया

prabhatchingari

जीआरडी में रहेगी 3 दिवसीय वार्षिक उत्सव अंतारया-24 की धूम

prabhatchingari

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने लॉन्च किया नया 2025 एक्टिवा ‘Scooter bole toh Activa’

prabhatchingari

विश्व की आशा भारत से, व्यक्ति निर्माण ही संघ का लक्ष्य : मोहन भागवत

cradmin

पुष्कर कुंभ में,श्रद्धालुओं ने आखिरी दिव्य स्नान कर लगाई आस्था की पवित्र डुबकी

cradmin

फिजिक्स वाला विद्यापीठ में “खेल महाकुंभ” की धूम

prabhatchingari

Leave a Comment