Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त को दून में गिरफ्तार…

 

 

देहरादून, सेंट ज्यूड चौक के पास सी0पी0यू0 देहरादून द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान पंजाब नम्बर की एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: पीबी-10-केए-7068 को चैकिंग हेतु रोका गया। वाहन चालक से नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम रिहान पुत्र रिजवान हसन निवासी चकोवाली थाना रामपुर मनिहारान सहारनपुर बताया गया, जिससे वाहन के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर वह सही जानकारी नहीं दे पाया। संदिग्धता प्रतीत होने पर उक्त वाहन के नम्बर से उसकी डिटेल निकालते हुए वाहन स्वामी के नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो वाहन स्वामी मनिन्दर सिंह द्वारा उक्त वाहन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा पंजाब से चोरी किये जाने तथा घटना के सम्बन्ध में पंजाब में चोरी का अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी दी गई, जिस पर सीपीयू टीम द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु वाहन को चौकी आईएसबीटी पर लाया गया। वाहन के सम्बन्ध में जानकारी करने पर अभियुक्त रिहान द्वारा उक्त वाहन को पंजाब निवासी गुलाब नाम के व्यक्ति से खरीदने की जानकारी दी गई है।

वाहन बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस से सम्पर्क स्थापित कर जानकारी दी गई है, जिनके आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-रिहान पुत्र रिजवान हसन निवासी चकोवाली, थाना रामपुर, मनिहारान, सहारनपुर

बरामदगी:- स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: PB-10-KA-7068

 

 

Related posts

अतिथि देवो भवः’ के संकल्प के साथ चारधाम यात्रा की तैयारियाँ शुरू

cradmin

फ़ीनिक्स मार्केटसिटी, पुणे ने बेल्जियम के मशहूर आर्टिस्ट टॉमस डी ब्रुने के एक्सक्लूसिव स्प्रिंग डेकोर: पांडा वर्ल्ड को लॉन्च किया

prabhatchingari

ग्राफिक एरा अस्पताल का नया कीर्तिमान वृद्ध महिला के ब्रेन में पेसमेकर लगाने में कामयाबी

prabhatchingari

जन-जन के द्वार पहुँची सरकार, कथियान शिविर में 1086 लाभार्थी लाभान्वित

cradmin

नगरवासी बढ़ा रहे श्री झंडे जी महोत्सव की रौनक

prabhatchingari

मानव अधिकार संरक्षण के लिए कार्यरत संस्थाओं को संरक्षण दिए जाने का एक्ट में है प्रावधान: न्यायमूर्ति राजेश टंडन

cradmin

Leave a Comment