Advertisement

दून फायरिंग गैंग का पर्दाफाश, तीन शूटर सलाखों के पीछे

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, September 17, 2025 9:06 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून, कोतवाली नगर क्षेत्र में 14 सितम्बर को हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त वाहन KIA Sonet (UP 12 BY 9995) भी बरामद कर लिया गया है।

 

वादी आसिफ मालिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि जब वह अपने दोस्त हसन के साथ सहारनपुर चौक जा रहा था, तभी मतवाला बाग के पास काले रंग की कार में सवार युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा कर ओवरटेक करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।

 

घटना की गंभीरता देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र व सर्विलांस के जरिए आरोपियों का पता लगाया। जांच में सामने आया कि फायरिंग पुरानी रंजिश के चलते की गई थी।

 

पुलिस ने घटना में शामिल यश ठाकुर (22), देवराज (19) व प्रिंस रोसवाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि घटना में इनके अलावा चार अन्य अभियुक्त भी शामिल थे। इनमें से दो—भानु व उधम प्रधान—को हरिद्वार पुलिस पहले ही अन्य फायरिंग घटनाओं में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि दो अभियुक्त ऋतिक व सागर की तलाश जारी है।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment