,

आबकारी की दबिश, 50 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Friday, September 19, 2025 9:26 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून, आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान की निगरानी संयुक्त आबकारी आयुक्त  रमेश चौहान के निर्देशन में की जा रही है। इसी क्रम में आज आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के तहत रामपुर कैंचीवाला मार्ग, अटकफार्म, थाना सहसपुर, जिला देहरादून क्षेत्र से अभियुक्त करण पुत्र सीताराम के कब्जे से 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बेस्ट के नेतृत्व में की गई, जिसमें उप आबकारी निरीक्षक शोबन सिंह रावत, प्रधान आबकारी सिपाही नौशाद, भीम तथा अनु रानी सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे।

 

अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि जनहित और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment