Prabhat Chingari
उत्तराखंड

डीएम का वादा पूरा: आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुँचा खाद्यान्न

 

 

देहरादून जनपद के आपदा प्रभावित गाँव फुलेत एवं छमरौली में जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपने वादे को निभाते हुए सितंबर माह का खाद्यान्न आज हेलीकॉप्टर से पहुँचाया।

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रभावितों को तत्काल खाद्यान्न उपलब्ध कराने की अनुमति दिए जाने के बाद जिलाधिकारी ने इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की। डीएम ने कुछ दिन पूर्व 12 किलोमीटर पैदल चलकर फुलेत और छमरौली पहुँचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना था और आश्वासन दिया था कि मुख्यालय पहुँचते ही खाद्यान्न भेजा जाएगा।

 

आज प्रातः ही डीएम के निर्देश पर अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में हेली से खाद्यान्न भेजा गया। वहीं, ग्राउंड जीरो पर तैनात स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह खाद्यान्न प्राप्त कर उसका वितरण प्रभावित परिवारों तक करवा रहे हैं।

 

लगभग 1500 की आबादी वाले इन दोनों गांवों में सितंबर माह का खाद्यान्न न पहुँच पाने के कारण ग्रामीणों को कठिनाई झेलनी पड़ रही थी। डीएम सविन बंसल ने इस स्थिति को गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही कर प्रभावितों तक खाद्यान्न पहुँचा दिया।

 

अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह व स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह आपसी समन्वय बनाकर युद्धस्तर पर राहत कार्यों को गति दे रहे हैं।

 

 

 

 

Related posts

पीएनबी ने भारत में सबसे बड़े डीलर नेटवर्क में से एक को समर्थन देने के लिए अमूल के साथ साझेदारी की है

prabhatchingari

मदमहेश्वर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से अवरुद्ध रास्ते पर SDRF का त्वरित रेस्क्यू अभियान

cradmin

मुख्यमंत्री ने नंदा-गौरा महोत्सव में किया प्रतिभाग

prabhatchingari

जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसे भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा’— मुख्यमंत्री धामी

cradmin

छात्रों ने सीखे व्यक्तित्व संवारने के गुर

cradmin

महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क जाॅचें की गईं और फ्री दवाईयां भी बांटी गई

cradmin

Leave a Comment