देहरादून। शहरवासियों के लिए अब लिबर्टी शूज़ लिमिटेड की संपूर्ण श्रृंखला एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। सोमवार को कैनाल रोड, बाला सुंदरी मंदिर के पास कंपनी के वितरक दीपेश अग्रवाल ने लिबर्टी शूज़ के नए डिस्प्ले शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। कार्यक्रम में व्यावसायिक जगत से जुड़े प्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों और ग्राहकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
शोरूम का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे हुआ। आधुनिक साज-सज्जा से सुसज्जित इस शोरूम में लिबर्टी ब्रांड की नवीनतम फुटवियर कलेक्शन प्रदर्शित की गई है। आकर्षक डिज़ाइन और किफायती दामों पर उपलब्ध इस श्रृंखला को ग्राहकों ने खूब सराहा।
इस अवसर पर वितरक दीपेश अग्रवाल ने कहा कि देहरादून में बढ़ती मांग और उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए यह शोरूम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए नवीनतम ट्रेंड के अनुरूप जूते-चप्पल उपलब्ध रहेंगे। साथ ही ग्राहकों को समय-समय पर विशेष ऑफ़र और डिस्काउंट भी दिए जाएंगे।
उद्घाटन समारोह में कंपनी की ओर से राजपाल, सीनियर एरिया सेल्स मैनेजर लव कुमार, हेड चैनल लवली और मीडिया कोऑर्डिनेटर राकेश लांबा मौजूद रहे। वहीं डिस्ट्रीब्यूटर पक्ष से दीपेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और युगांक अग्रवाल उपस्थित रहे।
दीपेश अग्रवाल, जो पूरे उत्तराखंड में लिबर्टी फुटवियर्स के डिस्ट्रीब्यूटर हैं, ने कहा कि यह शोरूम न केवल ग्राहकों बल्कि राज्यभर के रिटेलर्स के लिए भी नए अवसर लेकर आया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित जीएसटी छूट का लाभ कंपनी सीधे ग्राहकों और रिटेलर्स तक पहुँचा रही है। इससे उपभोक्ता वास्तविक छूट का लाभ उठा सकेंगे।
अतिथियों ने कहा कि लिबर्टी जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड का डिस्प्ले शोरूम खुलने से देहरादून के ग्राहकों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण फुटवियर के अनेक विकल्प मिल सकेंगे। इससे स्थानीय बाजार को मजबूती मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
कार्यक्रम के अंत में दीपेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों व ग्राहकों का आभार जताया और आशा व्यक्त की कि यह शोरूम न केवल देहरादून बल्कि पूरे उत्तराखंड में फुटवियर के लिए पसंदीदा गंतव्य बनेगा।
