Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

प्रदेश की प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच बनेगा यूपीएल : रेखा आर्या

 

 

*खेल मंत्री ने किया उत्तराखंड प्रीमियर लीग सीजन 2 का उद्घाटन*

 

देहरादून,  राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को उत्तराखंड प्रीमीयर लीग (यूपीएल) सीजन-2 की धूमधाम से शुरुआत हुई। इस अवसर पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं।

 

उन्होंने दोनों महिला टीमों की कप्तानों को टॉस के बाद शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड प्रीमीयर लीग प्रदेश में क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के साथ ही युवाओं को बड़ी पहचान दिलाने का माध्यम बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि निकट भविष्य में इस टूर्नामेंट की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी।

 

खेल मंत्री ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट से युवाओं को न सिर्फ बड़े मंच पर खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा, बल्कि प्रदेश में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी।

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश तभी सच्चे अर्थों में खेल भूमि बन सकता है जब यहां हर घर से एक खिलाड़ी निकले। इसके लिए वातावरण तैयार करने में उत्तराखंड प्रीमीयर लीग जैसे आयोजनों की बड़ी भूमिका रहने वाली है।

 

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने यूपीएल के आयोजकों, खेल प्रेमी दर्शकों और सहभागिता करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

केदारनाथ के लिए आज से शुरू होगी हेली सेवा

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत में अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

cradmin

मोबाइल स्नैचिंग में दून पुलिस की बड़ी कामयाबी दो आरोपी दबोचे, नशे के लिए देते थे वारदात को अंजाम

cradmin

बेटियों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण, हमें गांव में कार्यशाला आयोजित कर अपराधों के बारे में जागरूक करना चाहिए..कुसुम कंडवाल

prabhatchingari

केक से मुंह मीठा कर मनाया गौरैया दिवस

prabhatchingari

सेवा सप्ताह के तहत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छात्र–छात्राओं को किए कंबल वितरित, बच्चों ने एक स्वर में कहा – “थैंक्यू मंत्री जी”

cradmin

Leave a Comment