Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आगाज़ : पिथौरागढ़ हरिकेंस ने मसूरी थंडर्स को 7 विकेट से दी मात

 

 

देहरादून। महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) का आगाज़ रोमांचक अंदाज़ में हुआ। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पिथौरागढ़ हरिकेंस ने गत चैंपियन मसूरी थंडर्स को 7 विकेट से हराकर जीत के साथ शानदार शुरुआत की। हरिकेंस ने गेंद और बल्ले दोनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन कर थंडर्स की चमक फीकी कर दी।

 

हरिकेंस का घातक गेंदबाजी आक्रमण

मैच की शुरुआत से ही हरिकेंस की गेंदबाजों ने दबदबा बनाया। थंडर्स की पूर्व खिलाड़ी मानसी जोशी ने नई टीम की ओर से शानदार आगाज़ करते हुए पहला ओवर मेडन डाला। उन्होंने दो ओवर में केवल 3 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। वहीं, ईशा गुलरिया और रुद्रा शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए। परिणामस्वरूप थंडर्स की पूरी टीम मात्र 91 रन पर ढेर हो गई।

 

फीकी रही थंडर्स की बल्लेबाजी

टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला थंडर्स की नई कप्तान अमीषा बहुखंडी के लिए महंगा साबित हुआ। शुरुआती ओवरों में ही टीम ने 25 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। रीना जिंदल ने 37 गेंदों पर 24 रन बनाकर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन वैशाली तुलेरा ने उन्हें आउट कर थंडर्स की आखिरी उम्मीद भी तोड़ दी। नतीजतन टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 91 रन ही बना पाई।

 

अनन्या-नंदिनी ने दिलाई आसान जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिकेंस ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज मनीषा कुंवर ने 21 गेंदों पर 17 रन बनाए। इसके बाद अनन्या मेहरा (35 रन) और नंदिनी कौशिक (नाबाद 31 रन) ने 53 रनों की अटूट साझेदारी कर 17वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

अनन्या मेहरा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

गेंद और बल्ले दोनों से शानदार योगदान देने वाली अनन्या मेहरा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने 3.5 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया और 35 रन की अहम पारी खेली। उन्हें यूपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन सुनील कुमार जोशी ने ट्रॉफी और ₹10,000 का चेक प्रदान किया।

दूसरा मुकाबला टिहरी क्वीन्स और हरिद्वार स्टॉर्म के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब इस टक्कर पर टिकी हैं।

 

 

 

Related posts

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल ने 2024 की कक्षा के लिए स्नातक समारोह किया आयोजित

prabhatchingari

त्योहार में हुड़दंग करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया सबक

cradmin

भाजपा के कुंए में घुली हुई है भ्रष्टाचार रूपी भांग,धामी के मंत्री डूबे हुए हैं भ्रष्टाचार में : माहरा

prabhatchingari

हजारा बुणजाई बिरादरी ने लोहड़ी महोत्सव की तैयारियों को लेकर की बैठक

cradmin

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

cradmin

ग्राफिक एरा के कार्यों पर जस्टिस उज्जल भूयान ने खुशी जाहिर की

cradmin

Leave a Comment