Advertisement

युवती की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा…

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, September 23, 2025 11:24 PM

Google News
Follow Us

 

एक अभियुक्त गिरफ्तार, मृतका का भाई फरार

 

देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र में मिली युवती की हत्या का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मृतका का भाई, जो मुख्य आरोपी है, पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

 

22 सितंबर को थाना बसंत विहार को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि पितांबरपुर मजार के पास जंगल में एक कट्टे के अंदर युवती का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने करीब 22 वर्षीय युवती का शव बरामद किया, जिसकी पहचान स्मिथनगर, प्रेमनगर निवासी विशाखा पुत्री बुधराम के रूप में हुई। शव को मोर्चरी भिजवाकर पुलिस ने जांच शुरू की।

 

तफ्तीश में सामने आया कि मृतका के भाई विशाल का अपनी बहन से नशा करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान विशाल ने बहन के हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद विशाल ने अपने किरायेदार लोकेन्द्र उर्फ राजा को बुलाया और दोनों ने शव को एक सफेद कट्टे में भरकर मोटरसाइकिल से टी-स्टेट के जंगल में ठिकाने लगा दिया।

 

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने राजा को दबोच लिया। पूछताछ में उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। फिलहाल आरोपी विशाल फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:: लोकेन्द्र उर्फ राजा ,पिता , बलराम सिंह निवासी: ग्राम जलालपुर, थाना बड़ापुर, बिजनौर (उत्तर प्रदेश)

: किरायेदार, स्मिथनगर, प्रेमनगर, देहरादून

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment