Advertisement

प्रेमनगर-नंदा चौकी मार्ग पर फिर शुरू होगी आवाजाही, अस्थायी पुल तैयार…

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, September 24, 2025 10:47 PM

Google News
Follow Us

 

16 सितंबर की बारिश के बाद टूटे पुल की समस्या हुई खत्म”

देहरादून,  लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए प्रेमनगर-नंदा चौकी मार्ग पर अब राहत की खबर है। हिमालय कंस्ट्रक्शन कंपनी ने ह्यूमन पाइप के जरिए अस्थायी पाइप कन्वर्ट पुल का निर्माण तेजी से पूरा कर लिया है। कंपनी के प्रतिनिधि ओमप्रकाश के अनुसार, गुरुवार से छोटे चौपहिया और दोपहिया वाहन इस मार्ग से गुजर सकेंगे।

 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक चरण में पाइप कन्वर्ट पुल के जरिए अस्थायी यातायात शुरू होगा। इसके बाद डामर रोड तैयार कर इसे सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। पुल की चौड़ाई बनाए रखने के लिए चार 2.8 मीटर के पाइप जोड़े गए हैं, जिससे एक साथ कई वाहन आसानी से गुजर पाएंगे। कुल पुल चौड़ाई लगभग 33 फीट होगी।

 

गौरतलब है कि 16 सितंबर की भारी बारिश से प्रेमनगर और नंदा चौकी को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे देहरादून से सेलाकुई, हरबर्टपुर, विकासनगर, चकराता और पांवटा साहिब तक की कनेक्टिविटी बाधित हो गई थी। इस मार्ग पर आवाजाही ठप होने से स्थानीय लोगों और छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

अस्थायी पुल के तैयार होने से उत्तरांचल विश्वविद्यालय और अल्पाइन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों के साथ-साथ प्रेमनगर और नंदा चौकी के बीच आवाजाही करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment