Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

एम्बेलिश मिसेज़ इंडिया 2025 की विजेता दुबई में दिखाएँगी उत्तराखंड की झलक

 

देहरादून,
एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से आयोजित एम्बेलिश मिसेज़ इंडिया 2025 की विजेता अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। दुबई में 27 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक होने वाले मिसेज़ टूरिज्म 2025 प्रतियोगिता में भारत से पांच प्रतिभागी शामिल होंगी, जिनका चयन उत्तराखंड से हुआ है।

एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की निदेशक ख्याति शर्मा ने बताया कि डॉ. ममता, प्रमिला तोमर, प्रसन्ना चंद्रा, रंजना डोभाल और सरिता कंडवाल इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि यह सभी विजेता न केवल भारतीय नारी की शक्ति, सौंदर्य और गरिमा को प्रस्तुत करेंगी, बल्कि मंच से उत्तराखंड की समृद्ध परंपराओं को भी दुनिया के सामने लाएँगी।

उन्होंने बताया कि प्रतिभागी विशेष रूप से राष्ट्रीय परिधानों के साथ पारंपरिक नथ धारण कर रैंप पर भारतीयता और संस्कृति का अनूठा संगम प्रदर्शित करेंगी। दुनियाभर के 70 से अधिक देशों की भागीदारी वाले इस आयोजन में उत्तराखंड की इन प्रतिभागियों का मंच से प्रदर्शन राज्य के लिए गौरवपूर्ण पल होगा।

ख्याति शर्मा ने कहा कि विजेताओं में जौनसार, हल्द्वानी, गढ़वाल, देहरादून और पौड़ी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाएँ शामिल हैं, जो अपनी संस्कृति के साथ पूरे भारत की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उजागर करेंगी।

 

Related posts

गोपेश्वर महाविद्यालय में सिविल सर्विसेस में करियर के अवसर विषय पर आयोजित हुआ परामर्श कार्यक्रम

prabhatchingari

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड द्वारा उत्तराखंड की 22 परियोजनाओं को मिली स्वीकृति …

cradmin

केदार बाबा मंदिर को 108 कुंतल फूलों से सजाने का काम शुरू,2 मई को खुलेंगे के कपाट

prabhatchingari

पेस्टल वीड कॉलेज ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, देहरादून से बोर्ड छात्रों (2025)के लिए  टिप्स – डॉ. अनीता वर्मा,

prabhatchingari

उत्तरांचल ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी ₹35.49 लाख की सहायता राशि…

cradmin

जिला प्रशासन के अभिनव प्रयास; समर्पित विकास की ओर अग्रसर अपना शहर दून।

cradmin

Leave a Comment