Advertisement

कौशिक का अर्धशतक रहा बेकार, हरिद्वार स्टॉर्म ने फाइनल में बनाई जगह

By: Naveen Joshi

On: Thursday, September 25, 2025 8:59 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून,  नंदिनी कौशिक की शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी भी पिथौरागढ़ हरिकेन्स को जीत नहीं दिला सकी।   मुकाबले में हरिद्वार स्टॉर्म ने रोमांचक अंदाज में तीन विकेट से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब खिताबी भिड़ंत टिहरी क्वींस और हरिद्वार स्टॉर्म के बीच होगी।

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिकेन्स ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 107 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और जल्दी ही शीर्ष तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद नंदिनी कौशिक (57 नाबाद, 45 गेंद, 8 चौके) और कप्तान मानसी जोशी ने चौथे विकेट के लिए 54 रन जोड़ते हुए पारी को संभाला। स्टॉर्म की ओर से सफीना अज़ीज़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टॉर्म की टीम को ज्योति गिरी और दीपिका चंद ने 49 रनों की साझेदारी कर ठोस शुरुआत दिलाई। हालांकि इसके बाद पिथौरागढ़ के गेंदबाजों ने मैच को रोमांचक बनाने की पूरी कोशिश की। अनन्या मेहरा ने तीन और वैशाली तुल्हेरा ने दो विकेट झटके। इसके बावजूद निचले क्रम की उपयोगी पारियों ने स्टॉर्म को 21 गेंद शेष रहते जीत दिला दी।

 

कनक तपरणिया (11 रन) और सफीना अज़ीज़ (10 रन नाबाद) ने निर्णायक योगदान दिया। अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सफीना अज़ीज़ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

इस हार के साथ ही पिथौरागढ़ हरिकेन्स का सफर समाप्त हो गया। वहीं, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे होने वाले फाइनल में हरिद्वार स्टॉर्म और टिहरी क्वींस आमने-सामने होंगी।

 

दिन के दूसरे और टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में टिहरी क्वींस का सामना मसूरी थंडर्स से होगा, जो जीत के साथ सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगी।

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment