Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

पलायन, पर्यावरण और पहाड़ी संघर्ष को सुरों में ढाला नेगी : सीएम

 

 

देहरादून,। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में आयोजित ‘नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान’ समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार  एस.आर. हरनोट को ‘नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान’ से सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक श्री नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की आत्मा को स्वर प्रदान किया है। उन्होंने लोक जीवन की पीड़ा, संघर्ष, प्रेम और सौंदर्य को सुरों में ढालकर राज्य की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेगी जी ने पलायन, पर्यावरण और पहाड़ी महिलाओं के जीवन-संघर्ष जैसे विषयों पर कई मार्मिक गीत रचे, जिन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊँचाइयाँ दीं और उत्तराखंड की पहचान को विश्व पटल पर स्थापित किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जागर, बेड़ा, मांगल, खुदेड़ जैसे पारंपरिक गीत हमारी जीवन शैली और भावनाओं का दर्पण हैं। ढोल, दमाऊ, हुरका, मशाक, तुर्री, भंकोरा और हारमोनियम जैसे वाद्य यंत्र इन लोकधुनों को और भी जीवंत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार लोक कलाओं को संरक्षित एवं समृद्ध करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना काल के दौरान लगभग 3,200 सूचीबद्ध लोक कलाकारों को प्रतिमाह दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वर्तमान में राज्य सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध और अस्वस्थ लोक कलाकारों को प्रतिमाह तीन हजार रुपये की पेंशन उपलब्ध करा रही है। साथ ही छह माह की लोक प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से नई पीढ़ी को पारंपरिक संस्कृति से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान’, ‘साहित्य भूषण’ और ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट’ पुरस्कारों के माध्यम से राज्य सरकार उत्कृष्ट साहित्यकारों को सम्मानित कर रही है। स्थानीय भाषाओं और बोलियों के संरक्षण के लिए भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ अपनी भाषाई विरासत से जुड़ी रहें।

 

इस अवसर पर लोकगायक  नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री श्री कल्याण सिंह रावत,  एस.पी. सेमवाल, डॉ. नवीन बलूनी, डॉ. ईशान पुरोहित, अपर सचिव  ललित मोहन रयाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Related posts

कैबिनेट बैठक में बजट सत्र की तिथि पर चर्चा, कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

cradmin

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटो प्रदर्शनी व गोष्ठी का आयोजन

prabhatchingari

किताबें पढ़ने की आदत को बढ़ावा दें: ‘बुके नहीं, बुक दीजिए’—मुख्यमंत्री धामी

cradmin

मालदेवता में वीर बाल दिवस के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

prabhatchingari

सीएस आनंदबर्धन ने बद्रीनाथ केदारनाथ धामों में निरीक्षण, दर्शन को लाइन में लगे श्रद्धालुओं को पीने का गर्म पानी मिलना चाहिए

prabhatchingari

ग्राफिक एरा के ओकेश को रेक्स कर्मवीर अवार्ड

prabhatchingari

Leave a Comment