---Advertisement---

प्रशासनिक अकादमी मसूरी के प्रशिक्षणरत अधिकारियों का दल के आई.टी.बी.पी. की 8 वीं वाहनी गौचर में पहुंचने पर स्वागत

By: Naveen Joshi

On: Sunday, September 28, 2025 10:46 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी के प्रशिक्षणरत अधिकारियों का आई.टी.बी.पी की 8 वीं वाहनी गौचर में पहुंचने पर स्वागत किया गया।

वाहनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्रीकृष्ण कौशिक द्वारा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 100 वें फाउंडेशन कोर्स के 23 प्रशिक्षु प्रशासनिक अधिकारियों स्वागत किया गया।इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों का वाहिनी परिसर में जवानों से रूबरू हुए। उनके रहन-सहन भौगोलिक विषमताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा ऑपरेशनल गतिविधियों,आपदा प्रबंधन के रेस्क्यू, परिवहन एवं दूरसंचार यंत्रों का डेंमो,वैपनऔर सपोर्ट वैपनों की प्रदर्शनी,वन मिनट ड्रिल के कार्यक्रमों के आयोजन के उपरांत उत्तराखंड की प्रसिद्ध धार्मिक नंदा देवी यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। द्वितीय कमान द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रशिक्षु अधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।

इस अवसर पर उप सेनानी मनोज शाह डा देवेश चौधरी, सतीश कुमार, सहायक सेनानी अभियंता तथा एनडीआरफ एवं आईटीबीपी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment