Advertisement

,

उत्तराखंड के होनहारों की स्वर्णिम जीत, राष्ट्रीय टेबल टेनिस में रचा नया इतिहास

By: Naveen Joshi

On: Sunday, September 28, 2025 11:08 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

भागलपुर (बिहार), विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा भागलपुर (बिहार) में 25 से 28 सितम्बर तक आयोजित 36वीं राष्ट्रीय विद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य के ज्योतिर्मठ, चमोली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के होनहार खिलाड़ी विद्यार्थियों ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया।

 

अंडर–14 आयु वर्ग में बालिका टीम (अदिति, अंशिका, जोया, विभूति और दिया) ने सेमीफाइनल में ईस्ट यूपी (इलाहाबाद) को 3–0 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया और खिताबी मुकाबले में दक्षिण मध्य क्षेत्र बेंगलुरु, कर्नाटक की मजबूत टीम को मात देकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

 

इसी प्रकार बालक वर्ग की टीम ने भी सेमीफाइनल में दक्षिण मध्य क्षेत्र (बेंगलुरु, कर्नाटक) को 3–0 से हराया और फाइनल में रोमांचक मुकाबले में दक्षिण जोन (तमिलनाडु) को 3–2 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

 

प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही थीं। उत्तराखंड की बालक एवं बालिका टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक साथ पांच टीम गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। साथ ही खिलाड़ियों ने SGFI नेशनल में प्रतिभागिता की योग्यता भी अर्जित कर ली।

 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष  भुवन चंद्र उनियाल एवं प्रधानाचार्य  शंभू प्रसाद चमोला ने विजेता खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। जिला चमोली के प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी  मोहित एवं टीम कोच विजय कुमार ने भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की इस शानदार सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment