Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

खिलाड़ियों का करियर संवारने को सरकार प्रतिबद्ध : रेखा आर्या 

 

 

 

 

 

सोमेश्वर,  मां उत्तराखंड स्टेडियम सोमेश्वर में  दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने की। मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह देखते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है।

 

रेखा आर्या ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना शुरू की है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान भी हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल का मैदान जीवन की असली पाठशाला है। जो युवा अनुशासन और परिश्रम के साथ मैदान में उतरते हैं, वे केवल पदक ही नहीं जीतते, बल्कि हजारों-लाखों लोगों के लिए आदर्श भी बनते हैं। आने वाले समय में यही खिलाड़ी उत्तराखंड का गौरव बढ़ाएंगे।

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार उनकी हरसंभव मदद के लिए तैयार है। अगर खिलाड़ी मेहनत करेंगे तो खेल ही आपके लिए करियर का नया रास्ता खोलेगा। प्रदेश सरकार आपके सपनों को पूरा करने के लिए आपके साथ खड़ी है।

 

 

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष सुंदर राणा, ज्येष्ठ प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, जिला पंचायत सदस्य संतोष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद मेहरा, कृष्णा भंडारी, भरत भाकुनी, भूपाल मेहरा, शंकर बिष्ट, पंकज जोशी, कमल गिरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related posts

हादसा : ऋषिकेश-चंबा हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत

cradmin

हाईटेक रूप में नजर आएगी उत्तराखंड पुलिस, हरिद्वार में सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर से होगी गश्त

prabhatchingari

आपदा से सीख लेकर भविष्य के लिए बेहतर प्लानिंग करनी होगी- राज्यपाल

cradmin

पूज्य मोरारी बापू ने नाथद्वारा में भगवान शिव की 369 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन किये

prabhatchingari

ग्राफिक एरा अस्पताल में अग्नि सुरक्षा की माॅक ड्रिल

prabhatchingari

लोकसभा चुनाव व सम्भावित भराडीसैण विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बैठक

prabhatchingari

Leave a Comment