---Advertisement---

मुख्यमंत्री धामी से एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों ने की मुलाकात

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, October 1, 2025 5:51 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून,  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के विजयी प्रत्याशियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री आवास में हुए इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि युवा ही देश और राज्य की प्रगति की सच्ची शक्ति हैं। उनकी ऊर्जा, सोच और सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाएं।

 

विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री को अपनी आगामी योजनाओं और छात्र समाज के हित में किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव मार्गदर्शन और सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment