Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं

 

धर्म, सत्य और सदाचार की राह पर चलने का दिया संदेश

 

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों का त्याग कर सदाचार, सच्चाई और सामाजिक समरसता के मार्ग पर अग्रसर होना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म और सत्य की विजय के इस पावन पर्व पर हमें भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनाना होगा। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो

 

Related posts

त्रिजुगीनारायण के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन…

prabhatchingari

एनआईईपीवीडी में हिंदी पखवाड़ा: मातृत्व और तकनीक के संगम से सजी ऑडियो पुस्तकें*

cradmin

डीएम ने लखवाड़ बाँध प्रभावित काश्तकारों की सुनी समस्याएं

cradmin

खोये मोबाइल लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी मुस्कानें

cradmin

पीएनबी हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 8.30% की शुरुआती दर से ई-वाहन ऋण की पेशकश कर रहा है

cradmin

खाकी का सपना हुआ सच, 417 आरक्षियों को नियुक्ति …

cradmin

Leave a Comment