Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

गांधी व शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

 

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके जीवनकाल में थे। उन्होंने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत कर मानवता के प्रति करुणा का भाव विकसित करना चाहिए। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर राष्ट्र को स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का संदेश दिया। सार्वजनिक जीवन में उनकी सादगी, सत्यनिष्ठा, नैतिकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणादायी है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्श और मूल्यों को आत्मसात कर ही हम सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

 

Related posts

ग्राफिक एरा में शुरू स्टार्टअप का कृषि को एआई से जोड़ने का प्रयास

cradmin

असहाय व्यथित एकल माता की बेटी शिवानी की शिक्षा पुनर्जीवित;

cradmin

मिसेज वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी ,चेतना

prabhatchingari

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं हेतु ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ*

prabhatchingari

पशुलोक बैराज में दिखा अज्ञात शव, SDRF ने किया बरामद….

prabhatchingari

विकास कार्यों में वन भूमि की बाधाओं को दूर करें: महाराज

cradmin

Leave a Comment