Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

गुरु बिना जीवन अधूरा: आचार्य श्री सौरभसागर का भक्तिमय प्रवास क्लेमेंट टाउन

 

 

देहरादून।  श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन  के द्वारा प्रातःकालीन वंदना के उपरांत सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में 31वें श्री पुष्प वर्षा योग समिति 2025 के अंतर्गत आचार्य श्री 108 सौरभसागर जी महामुनिराज का मंगल प्रवास क्लेमेंट टाउन स्थित अमित जैन के निवास पर हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह, भक्ति और आनंद के साथ आचार्य श्री को प्रवास स्थल तक पहुंचाया। मंगलाचरण की गूंज के बीच जब आचार्य श्री का स्वागत हुआ तो वातावरण “मंगलम् भगवान वीरो, मंगलम् गौतमोगणी, मंगलम् पुष्पदंताद्यो, जैन धर्मोस्तु मंगलम्” के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि “देहरादून में चातुर्मास का हर दिन भक्तों की भक्ति, आस्था और जिज्ञासा से नया अनुभव प्रदान कर रहा है। यह उत्साह समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।” अमित  जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री का दो दिवसीय कल्याणक मंदिर विधान कल  4 अक्टूबर से क्लेमेंट टाउन मंदिर में प्रारंभ होगा। शाम को  संगीतमय गुरुभक्ति एवं महाआरती का भव्य आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर भक्ति रस में डुबकी लगाई। कार्यक्रम में अमित जैन – पूनम जैन, प्राप्ति जैन, श्रेया जैन, नैतिक जैन (मेडिकल वाले) सहित समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

गुरु बिना जीवन अधूरा है, आचार्य सौरभसागर जी से ही जीवन पूरा है।

 

 

 

Related posts

त्योहार में हुड़दंग करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया सबक

cradmin

टीएचडीसीआईएल ने राष्ट्र निर्माण और ऊर्जा उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ 38वां स्थापना दिवस मनाया

cradmin

एम्स ऋषिकेश में सर्वर ठप! दो दिन से सैकड़ों मरीज परेशान, डिस्चार्ज तक नहीं

prabhatchingari

प्रेम संबंधों में विवाद बना हमले की वजह, आरोपी युवक गिरफ्तार

cradmin

बी एन कंस्ट्रक्शन व इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से भगवत गीता स्वर पाठ एवं कवि सम्मेलन का आयोजन

prabhatchingari

पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान — 1100 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन, ₹7.5 लाख का जुर्माना

cradmin

Leave a Comment