Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

12 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन व भव्य दीपावली महोत्सव

 

 

देहरादून, अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने आज प्रेस क्लब, देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि संगठन आगामी 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को चौधरी फार्म हाउस वेडिंग पॉइंट, जीएमएस रोड, देहरादून में भव्य दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांडिया उत्सव एवं दीपावली मेला का आयोजन करने जा रहा है।

 

सिंघल ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन समय-समय पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। इसी क्रम में इस बार दीपावली पर्व को समाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव के रूप में मनाने का उद्देश्य रखा गया है। कार्यक्रम में दिल्ली से आने वाले प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, महालक्ष्मी आरती, डांडिया नृत्य सत्र (जहाँ जाने-माने कलाकार नृत्य सिखाएँगे भी), तथा परिवारों के लिए लकी ड्रा के माध्यम से आकर्षक उपहार वितरण की भी व्यवस्था की गई है।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवं अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

 

प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों रमेश गोयल, रमेश अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, सचिन गुप्ता (पूर्व पार्षद), लच्छू गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, विशाल गुप्ता, नीरज, धन प्रकाश, हर्ष अग्रवाल, रितु गोयल, नीता गर्ग, मधु जैन, संजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मनोज सिंघल आदि उपस्थित रहे।

 

दीपक सिंघल ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों एवं परिवारों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित इस भव्य दीपावली उत्सव में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ।

 

 

 

Related posts

उत्तराखंड में भी लगेगा थर्मल पावर स्टेशन , कोयला आपूर्ति हेतु भारत सरकार द्वारा मिली सैद्धांतिक स्वीकृति,

prabhatchingari

देहरादून के अब इस जगह पर एक ही रंग में रंग जाएंगे मकान , जानिए क्या है मुख्य कारण।

prabhatchingari

विश्व खाद्य दिवस पर आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार ने कहा सुरक्षित आहार स्वास्थ्य का आधार,राज्य में चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष अभियान चलाने को दिए दिशा निर्देश

prabhatchingari

पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया

cradmin

बीकेटीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कार्यभार किया ग्रहण …

prabhatchingari

औली मोटर मार्ग पर पाला जमने से वाहन चलाना मुश्किल

prabhatchingari

Leave a Comment