Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीयात्रा

विरासत महोत्सव में आज सुपर बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया।

 

 

 

 

देहरादून– विरासत महोत्सव के प्रातः कालीन कार्यक्रम के अंतर्गत आज सुपर बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें इंजनों की गर्जना और रोमांच के साथ जीवंत हो उठी जब 26 बाइकर्स ने एक जोशीली राइड में हिस्सा लिया। यह आयोजन सुबह 10:00 बजे विरासत स्थल से शुरू हुआ और देहरादून कैंट, दिलाराम चौक, राजपुर रोड से होते हुए जाखन, मसूरी डायवर्जन से वापस बीआर अंबेडकर स्टेडियम, कॉलागढ़ रोड देहरादून विरासत के प्रांगण में समाप्त हुआ।

 

इस राइड में देहरादून के उत्साही मोटरसाइकिल सवार एक साथ आए और अपनी शक्ति और भाईचारे का प्रदर्शन किया। इन प्रतिभागियों में सबसे प्रमुख थे शशांक ढोबल, जो समूह की सबसे उच्च-प्रदर्शन वाली बाइकों में से एक, कावासाकी निंजा 1400 आरआर चला रहे थे। उनके साथ कॉन्टिनेंटल जीटी 650 सीसी बाइक्स के साथ कई राइडर्स भी थे, जिनके बेड़े में क्लासिक एवं आकर्षण विविधता से भरे सुपर बाइक्स शामिल रहे।

 

बाइक रैली न केवल बाइकिंग के शौकीनों की एकता का प्रतीक रहा बल्कि स्वतंत्रता, संस्कृति और एकजुटता का जश्न मनाने वाली विरासत की भावना को भी दर्शाया।

Related posts

भाजपा कार्यशालाओं में सेवा पखवाड़े की रूपरेखा तय

cradmin

राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवक-युवतियों का सम्मान

cradmin

सतेराखाल में डिजिटल शिक्षा की ओर ऐतिहासिक पहल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ

cradmin

ग्राफिक एरा में 66वीं रैंक लाने वाली मिनल नेगी का भव्य अभिनंदन, बोलीं— हर दिन कुछ नया सीखना ही सफलता का मंत्र

cradmin

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का हुआ समापन

cradmin

निर्वतमान निगम पार्षद कमली भट्ट की मुसीबतें बढ़ीं, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया

prabhatchingari

Leave a Comment