Advertisement

,

अवैध अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा…

By: Naveen Joshi

On: Monday, October 13, 2025 6:41 PM

Google News
Follow Us
------

 

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चला व्यापक अभियान

 

देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। यह अभियान त्योहारी सीजन में आमजन के सुचारू आवागमन एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संचालित किया गया।

 

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, फुटपाथों एवं प्रमुख बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की। दुकानों के बाहर सामान फैलाकर, वर्कशॉप के सामने वाहन खड़े कर मार्ग अवरुद्ध करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए 280 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए तथा 70 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

 

साथ ही, 85 व्यक्तियों का चालान 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत न्यायालय में प्रेषित किया गया। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण कर असुविधा उत्पन्न करने वाले 158 व्यक्तियों के विरुद्ध 152 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में मुख्य मार्गों, फुटपाथों एवं बाजारों से अस्थायी अतिक्रमण को तत्काल हटवाया जाए तथा यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों पर निरंतर सख्त कार्रवाई की जाए।

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment