Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजनशिक्षा

गुरु नानक कॉलेज में ‘रंगरेज़ा 2025’ का दूसरा दिन संगीत और उत्साह से सराबोर

 

 

देहरादून,  गुरु नानक कॉलेज, देहरादून के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “रंगरेज़ा 2025” के दूसरे दिन का शुभारंभ आज सायंकाल मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमैन  जोगिंदर सिंह अरोड़ा एवं वाइस चेयरमैन  राजेन्द्र कौर  द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार एवं डायरेक्टर (एकेडमिक्स) डॉ. एस. दुरैवेल ने पुष्पगुच्छ, मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

 

रंगरेज़ा के दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड गायक वरुण जैन का लाइव म्यूज़िकल परफॉर्मेंस रहा। अपनी मधुर आवाज़ से वरुण जैन ने “तुम्हारे हैं तुम्हारे”, “राब्ता”, “दरिया”, “बुलेया”, “दमादम मस्त कलंदर” और “मितवा” जैसे सुपरहिट गीतों से वातावरण को संगीतमय बना दिया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल छा गया।

कार्यक्रम के समापन पर रैंप वॉक प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए।

मिस्टर फ्रेशर 2025: तनुश,मिस फ्रेशर 2025: सोलंकी, बेस्ट ड्रेस (पुरुष): भावेश, बेस्ट ड्रेस (महिला): आकृति, बेस्ट वॉक (मेल): विवेक, बेस्ट वॉक (फीमेल): यति

कॉलेज के सीईओ  भूपेन्द्र सिंह, सीओओ  विनीत अरोड़ा, सीएसओ  सैथजीत सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार और डायरेक्टर (एकेडमिक्स) डॉ. एस. दुरैवेल ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। सीईओ  भूपेन्द्र सिंह ने कहा, “रंगरेज़ा 2025 हमारे विद्यार्थियों की रचनात्मकता, उत्साह और टीमवर्क का प्रतीक है। छात्रों ने जिस लगन से इसे सफल बनाया, वह सराहनीय है।”

सीओओ  विनीत अरोड़ा ने कहा, “ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।”

सीएसओ  सैथजीत सिंह ने कहा, “छात्रों की प्रस्तुतियों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता का सुंदर संगम देखने को मिला।”

रजिस्ट्रार डॉ. ललित कुमार ने इसे “संस्थान की एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक” बताया, जबकि

डायरेक्टर (एकेडमिक्स) डॉ. एस. दुरैवेल ने कहा, “यह मंच विद्यार्थियों की कला को निखारने का उत्कृष्ट अवसर है।”

 

प्रबंधन समिति ने शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत कॉलेज की सफलता की रीढ़ है। “रंगरेज़ा 2025” का दूसरा दिन मनोरंजन, ऊर्जा और प्रतिभा से भरपूर रहा। इसने गुरु नानक कॉलेज, देहरादून की सांस्कृतिक उत्कृष्टता और संगठनात्मक दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।

 

 

 

Related posts

वन्य जीव सप्ताह के तहत राजकीय आदर्श बालिका इण्टर कॉलेज गौचर में गोष्ठी एवं प्रतियोगिता आयोजित*दो

prabhatchingari

कंज़्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” से उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक

cradmin

रायफल फंड से अब तक 12.55 लाख धनराशि की आर्थिक सहायता वितरित।

cradmin

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरेला पर्व पर पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में लगाया फलदार वृक्ष।

prabhatchingari

2025 में अधिकतम क्रेडिट कार्ड रिवार्ड्स प्राप्त करने के 5 स्मार्ट तरीके

prabhatchingari

धोखाधड़ी करने वालों पर लगाये मारपीट व धमकाने के भी संगीन आरोप

prabhatchingari

Leave a Comment