Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य व शिक्षा जागरूकता पर शिविर…

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज ने निशुल्क चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच और ब्लड टेस्ट के साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली पर सत्र में ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग किया गया।

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज ने सेवा पर्व 2025 के तहत बुलावाला गांव में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में डाॅ. दीपा, डॉ. नेहा और डॉ. वैभव उनियाल की टीम ने 80 से अधिक ग्रामीणों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच, ब्लड टेस्ट और आवश्यक दवाइयाँ वितरित की। साथ ही लोगों को निवारक स्वास्थ्य, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया। उच्च शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को करियर विकल्प, स्किल-आधारित शिक्षा, छात्रवृत्ति और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी भी दी गई। यह शिविर ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज और उन्नत भारत अभियान सेल ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। शिविर में यूबीए सेल के कोऑर्डिनेटर डा. संजीव कुमार, को-कॉर्डिनेटर समन्वयक, डा. ए. एस. शुक्ला, ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

अवैध प्लॉटिंग पर बड़ा प्रहार, एमडीडीए ने 40 बीघा क्षेत्र किया ध्वस्त

cradmin

भाकियू (W F) का उप्र राजकीय निर्माण निगम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना 22 से : सोमदत्त शर्मा

prabhatchingari

प्रखर राष्ट्रवादी संत थे जगद्गुरू स्वामी प्रकाशानंद

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विश्व किडनी  दिवस पर किडनी बचाने का लिया संकल्प

cradmin

CAU ने खिलाड़ियों के लिए सख्त कोड ऑफ कंडक्ट किया लागू

cradmin

इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में छाई ऑर्गेनिक बंबू क्रोकरी, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

cradmin

Leave a Comment