Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ…

 

 

 

देहरादून/हल्द्वानी, हल्द्वानी शहर के आम नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन नई राहत लेकर आया, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा से नागरिकों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के प्रत्येक नगर में आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, ताकि आम जन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।

 

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रारंभ किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों तथा नौकरीपेशा लोगों को अधिक सुविधा मिलेगी।

 

इस अवसर पर विधायक  बंशीधर भगत (कालाढूंगी),  राम सिंह कैड़ा (भीमताल), भाजपा जिलाध्यक्ष  प्रताप बिष्ट कुमाऊं कमिश्नर  दीपक रावत, आईजी  रिद्धिम अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आईएफएस अफसर से साइबर ठगो ने उनके क्रेडिट कार्ड से कर डाली 98 हजार की ठगी,

prabhatchingari

गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की झांकी को मिला तृतीय स्थान*

prabhatchingari

भागवत में भक्ति व ज्ञान की अविरल धारा, श्रद्धालु हुए भावविभोर

cradmin

पितृऋण से विमुख हुआ मानव पतन की ओर जाता है : स्वामी रसिक महाराज

cradmin

आर्किड फार्मिंग बनाएगी महिलाओं को आत्मनिर्भर

prabhatchingari

देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत सहेजने की पहल, पंचांग कैलेंडर का लोकार्पण

cradmin

Leave a Comment