Prabhat Chingari
उत्तराखंड

राशन विक्रेताओं को जल्द होगा भुगतान, केंद्र से मिले 27.93 करोड़ : रेखा आर्या

 

 

देहरादून,  प्रदेश के राशन विक्रेताओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश और भाड़े के भुगतान के लिए 27 करोड़ 93 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है।

 

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश को यह धनराशि प्राप्त हो चुकी है और विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इसमें राज्य का हिस्सा जोड़कर शीघ्र ही राशन विक्रेताओं को भुगतान किया जाए।

 

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि एक सप्ताह पहले विधानसभा भवन स्थित सभागार में राशन विक्रेताओं के संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान मैंने उन्हें भरोसा दिलाया था कि दिवाली से पहले उनके बकाया लाभांश का भुगतान प्रारंभ हो जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि विभाग बाकी बकाया राशि और भाड़े के भुगतान के लिए केंद्र सरकार से निरंतर संपर्क बनाए हुए है।

 

उन्होंने सभी राशन विक्रेताओं को दीपावली एवं अन्य पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related posts

मोरारी बापू की स्पेन के मार्बेला में पहली बार रामकथा शुरू

prabhatchingari

उत्तराखंड रजत जयंती को समर्पित रहा ग्राफिक एरा ग्लोबल विद्यालय का स्पोर्ट्स डे समारोह

cradmin

श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने से सरकार गदगद

cradmin

जनपद के समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मचारी बनायेंगे अपना आभा अकाउंट, आप भी दिए गए लिंक से बनाये अपना आभा अकाउंट

prabhatchingari

दिव्यांग व कमजोर वर्ग तक अधिकारी खुद पहुँचें, घर-घर समाधान सुनिश्चित करें : सीएम धामी

cradmin

मनभूमि पर लड़ा जा रहा है वैचारिक युद्ध” — पदम

cradmin

Leave a Comment