Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

त्योहारों में सौहार्द और सुरक्षा को लेकर देहरादून पुलिस अलर्ट, सभी थाना क्षेत्रों में व्यापारियों संग गोष्ठियाँ

 

 

देहरादून। त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापार मण्डलों, सर्व समाज के लोगों तथा संभ्रांत नागरिकों के साथ गोष्ठियों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इन गोष्ठियों का उद्देश्य धनतेरस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख पर्वों को शांति, सौहार्द व सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराना है।

 

निर्देशों के अनुपालन में देहरादून नगर एवं देहात के सभी थाना क्षेत्रों में गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिनमें व्यापार मंडल पदाधिकारी, प्रतिष्ठित व्यापारीगण एवं सर्व समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गोष्ठियों के दौरान यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, सुरक्षा, वाहन पार्किंग, अग्निशमन व्यवस्था आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित जनों से आपसी भाईचारे के साथ पर्वों को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से मनाने की अपील की। वहीं, व्यापार मण्डल प्रतिनिधियों व नागरिकों ने भी पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

गोष्ठी के दौरान नागरिकों को निम्न बिंदुओं के पालन हेतु अवगत कराया गया — 1. दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें तथा वाहनों को केवल निर्धारित स्थान पर पार्क करें।

2. ज्वैलरी शॉप में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से चालू रखें।

3. संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

4. पेट्रोल, गैस सिलेंडर एवं अन्य ज्वलनशील वस्तुएं सुरक्षित स्थान पर रखें।

5. नकदी लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतें।

6. पटाखों की दुकानें केवल निर्धारित स्थानों पर ही लगाएं।

7. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों पर विशेष ध्यान दें।

8. पुलिस द्वारा बनाई गई अस्थायी पार्किंग व बैरिकेडिंग व्यवस्था का पालन करें।

9. किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों के सहयोग से त्योहारों को शांति और सुरक्षा के साथ मनाने हेतु हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

 

 

 

 

Related posts

डबल्यूआईसी इंडिया ने रंगारंग डांडिया नाइट के साथ मनाई नवरात्रि

prabhatchingari

बेटियों के जन्म की तरह अब बेटो के जन्म पर भी मिलेगी महालक्ष्मी किट,जल्द शुरू की जाएगी योजना-रेखा आर्या*

prabhatchingari

बद्रीनाथ धाम में ‘देश का सबसे ऊंचा’ इको टूरिज्म शुल्क बैरियर शुरू,

cradmin

वन्य जीव सप्ताह के तहत राजकीय आदर्श बालिका इण्टर कॉलेज गौचर में गोष्ठी एवं प्रतियोगिता आयोजित*दो

prabhatchingari

नेशनल गेम्स से उत्तराखण्ड में नई उम्मीदों, और नई संभावनाओं की एक नई शुरुआत -सीएम*

prabhatchingari

एसएसपी दून की सख्ती का असर – भू-माफियाओं पर टूटा पुलिस का कहर

cradmin

Leave a Comment