Advertisement

, ,

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बद्रीनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, राज्य और देश की सुख-समृद्धि की कामना…

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, October 21, 2025 3:36 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून/बद्रीनाथ। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य और देश की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की।

 

धाम पहुंचने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने इस दौरान जिलाधिकारी से बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी प्रस्तुत करने पर राज्यपाल ने सिविक एमीनिटी सेंटर, सिविक कम्युनिटी सेंटर, अराइवल प्लाज़ा और हॉस्पिटल बिल्डिंग की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और कार्यों की सराहना की।

 

राज्यपाल ने कहा कि बद्रीनाथ धाम में हो रहा विकास आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान के कार्यों की प्रगति का फोटो सहित संपूर्ण डॉक्यूमेंटेशन तैयार कर प्रस्तुत करें। साथ ही शेष नेत्र झील और बद्रीश झील की सफाई व्यवस्था नियमित रखने तथा आस्था पथ पर लाइटिंग व अन्य सुविधाओं के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

 

राज्यपाल ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के बीच बेहतर समन्वय की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति के सदस्य, पंडा-पुजारी, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी सभी एक टीम भावना से कार्य कर रहे हैं, जिससे यात्रियों को सुगमता से दर्शन लाभ प्राप्त हो रहा है।

 

उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम का वातावरण अत्यंत दिव्य और ऊर्जा से परिपूर्ण है। यहां आकर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव हुआ है। राज्यपाल ने सभी देशवासियों और विश्व के लोगों से इस पवित्र धाम में दर्शन करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, नगर पंचायत बद्रीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित सहित कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment