Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे उपस्थित

 

 

देहरादून/केदारनाथ। भैया दूज पर्व के पावन अवसर पर आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चारण और परंपरागत विधि-विधान के साथ बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधिवत बंद कर दिए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारपुरी में उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की और बाबा केदार से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

सुबह 4 से 6 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसके पश्चात स्वयंभू लिंग को फूलों, भस्म और फलों से समाधि रूप दिया गया। ठीक सुबह 8:30 बजे जब बाबा की पंचमुखी डोली मंदिर से बाहर निकली, तो “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा केदारपुरी धाम गूंज उठा।

 

इस दौरान आर्मी बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच बाबा की डोली ने मंदिर की परिक्रमा की, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। हजारों भक्तों ने इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षात्कार किया।

 

मुख्यमंत्री धामी के साथ विधायक आशा नोटियाल, जिलाधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

 

कपाट बंद होने के पश्चात बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हो गई। आगामी छह माह तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना वहीं संपन्न होगी।

 

 

 

Related posts

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य में सुधार, देहरादून में चल रहा उपचार

prabhatchingari

सरदार पटेल जयंती पर चित्र प्रदर्शनी और एकता गीत का शुभारंभ, केंद्रीय योजनाओं की झलक भी प्रदर्शित

cradmin

देवभूमि कीर्ति सम्मान 2025 का भव्य आयोजन संपन्न

cradmin

ग्राफिक एरा ने शहीदों के परिजनों का सम्मान व युवाओं से मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाने का आह्वान

prabhatchingari

संगठन विस्तार: लोजपा (रामविलास) उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्तियाँ

cradmin

युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

cradmin

Leave a Comment