Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की अनोखी पहल…

 

 

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात की पहल को मिली सराहना

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर त्यौहारी सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में विशेष कार्ययोजना लागू की गई।

 

इस दौरान दून पुलिस ने “EEE” (Education, Engineering, Enforcement) कॉन्सेप्ट के तहत व्यापक अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को जहाँ आवश्यक था, प्रवर्तन की कार्रवाई से अवगत कराया गया, वहीं गलत दिशा, डबल लेन या ज़ेब्रा क्रॉसिंग तोड़ने वालों को पुलिस ने प्यार भरे लहजे में नियमों के पालन का संदेश दिया।

 

“Sir, जय हिंद, आप ट्रैफिक रूल्स ब्रेक कर रहे हैं, कृपया नियमों का पालन करें” जैसे संदेशों ने वाहन चालकों को अपनी गलती का एहसास कराया।

 

पुलिस की इस संवेदनशील पहल की लोगों ने सराहना की। यातायात संचालन में तैनात कर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों के समर्पण व अनुशासन से त्योहारी भीड़ के बीच भी यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही।

 

 

Related posts

हरिद्वार हाईवे पर डंपर दुर्घटना: दो की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त

prabhatchingari

5वीं उत्तराखंड युवा विधानसभा शुरू : धन सिंह रावत ने किया शुभारम्भ

prabhatchingari

बड़ी राहतः मानसून में शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात

cradmin

गोदियाल का केंद्र पर वार—युवाओं के जीवन से ‘प्रयोग’ बंद करे सरकार

cradmin

युवा शक्ति को राष्ट्र के लिए है काम करने की जरूरत

prabhatchingari

शिक्षा संग संस्कृति की मिसाल: बीएफआईटी और गुरु नानक कॉलेज में धूमधाम से गणेशोत्सव

cradmin

Leave a Comment