Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

छठ पूजा पर भक्तों की सुविधा हेतु ट्रैफिक प्लान लागू, उल्लंघन पर सख़्त कार्रवाई

देहरादून, :-छठ पूजा के अवसर पर आमजन को असुविधा से बचाने हेतु यातायात प्लान जारी छठ पूजा के अवसर पर जनसमुदाय की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से देहरादून पुलिस द्वारा विशेष यातायात प्लान जारी किया गया है।

 

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भगदड़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए डीजे संचालन एवं आतिशबाजी (बम/पटाखों का फोड़ना) पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

छठ पूजा के अवसर पर मुख्य रूप से प्रेमनगर, मालदेवता, चंद्रबदनी, नेहरू कॉलोनी आदि क्षेत्रों में नदी एवं घाटों के किनारे पूजा-अर्चना की जाती है। अतः दिनांक 27 एवं 28 अक्टूबर 2025 को निम्नलिखित यातायात व्यवस्था लागू रहेगी —

🚗  पार्किंग:- A. आसन नदी क्षेत्र:-सेलाकुई / झाझरा / प्रेमनगर / देहरादून शहर क्षेत्र के वाहनों हेतु पार्किंग स्थल —1. सुभारती कॉलेज पार्किंग, 2. उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के पास घाट क्षेत्र, 3. नंदा की चौकी पेट्रोल पंप के निकट, 4. आसन नदी तट पर निर्धारित स्थान

B. सेलाकुई क्षेत्र:- वाहनों हेतु पार्किंग स्थल —1. नदी किनारे खाली स्थान पर

C. मालदेवता क्षेत्र:- रायपुर / बालावाला / मालदेवता से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग स्थल —1. मालदेवता रोड पर निर्धारित स्थान

D. चंद्रबदनी क्षेत्र:-आईएसबीटी / क्लेमेंट टाउन / मोहब्बेवाला क्षेत्र के वाहनों हेतु पार्किंग स्थल —1. चंद्रबदनी हाट बाजार ग्राउंड

🚧 डाइवर्जन व्यवस्था:- 1. देहरादून से सहसपुर / विकासनगर जाने वाले वाहन-रांघड़वाला तिराहा → दरू चौक → बडोवाला → सिंघनीवाला तिराहा → धूलकोट मार्ग से अपने गंतव्य की ओर भेजे जाएंगे।

2. नंदा की चौकी (छठ पूजा स्थल) हेतु —रांघड़वाला तिराहा → प्रेमनगर चौक → नंदा की चौकी मार्ग से आवागमन।

3. भाऊवाला से प्रेमनगर जाने वाले वाहन —सुद्वोवाला चौक → बालाजी धाम कट → ठाकुरपुर रोड → प्रेमनगर चौक मार्ग से।

4. बिधोली से प्रेमनगर जाने वाले वाहन —नंदा की चौकी → सुद्वोवाला चौक → बालाजी धाम कट → ठाकुरपुर रोड → प्रेमनगर चौक मार्ग से।

5. प्रेमनगर से झाझरा / सुद्वोवाला / बिधोली की ओर जाने वाले वाहन —

ठाकुरपुर रोड → बालाजी धाम मार्ग से भेजे जाएंगे।

6. धूलकोट तिराहा से भारी वाहन —सिंघनीवाला की ओर डायवर्ट कर बडोवाला होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजे जाएंगे।

7. नंदा की चौकी व प्रेमनगर क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार यातायात प्लान में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकेगा।

📢 पुलिस एडवाइजरी:-1. नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को ट्रैफिक क्रेन द्वारा टो किया जाएगा।

2. सभी नागरिकों से अनुरोध है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करें और उत्सव का आनंद अनुशासनपूर्वक लें।

3. आवश्यकता होने पर ही निजी वाहन का प्रयोग करें, अन्यथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।

4. आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन रोके या डायवर्ट नहीं किए जाएंगे।

5. डीजे संचालन एवं आतिशबाजी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

 

देहरादून पुलिस समस्त दूनवासियों से अनुरोध करती है कि छठ पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

 

Related posts

पर्यटन विभाग व जिलाधिकारी के सहयोग से चमोली के विभिन्न क्षेत्रों से 30 युवाओं का ग्रुप मोनाल टॉप का भ्रमण कर लौटा

prabhatchingari

नगर निगम को नए मेयर के साथ ही मिल गई है नई सफाई कम्पनी

prabhatchingari

अराजक तत्वों पर दून पुलिस की सख्ती, दो नामजद अभियुक्त दबोचे…

cradmin

लोक कल्याण के लिए सदैव तत्पर है ज्योतिर्मठ

prabhatchingari

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून के आई के एस ने अपने पहले 100 दिनों की सफल पूर्णता का गर्व से उत्सव मनाया है

cradmin

अर्बनटेसिया प्रीमियम होम डेकोर शोरूम का भव्य उद्घाटन

cradmin

Leave a Comment