Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

मेकमायट्रिप ने लॉन्च किया ‘ट्रैवल का मुहूर्त’ — साल के अंत की यात्राओं के लिए खास ऑफ़र

 

देहरादून/गुरुग्राम,: देश की अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमायट्रिप ने भारत में ईयर-एंड ट्रैवल प्लानिंग को ध्यान में रखते हुए ‘ट्रैवल का मुहूर्त’ नामक नई पहल की शुरुआत की है। यह अभियान यात्रियों को फ्लाइट्स, होटल्स, हॉलिडे पैकेज और अन्य यात्रा सेवाओं पर विशेष ऑफ़र्स के साथ बेहतरीन वैल्यू देने का अवसर प्रदान करेगा।

इस पहल में 25 से अधिक प्रमुख एयरलाइंस (जैसे एयर इंडिया, इंडिगो, एतिहाद एयरवेज़) और 30 से ज्यादा शीर्ष होटल ब्रांड्स (द लीला, ओबेरॉय, रैडिसन, लेमन ट्री आदि) शामिल हैं। साथ ही, एचडीएफसी, ऐक्सिस और एचएसबीसी बैंक जैसे बड़े बैंक पार्टनर हैं, जो विशेष छूट और ऑफ़र देंगे। अभियान की शुरुआत एचडीएफसी बैंक कार्ड्स पर 15% तक की छूट के साथ होगी।

‘ट्रैवल का मुहूर्त’ का पहला संस्करण 29 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा। मेकमायट्रिप के सीईओ राजेश मागो ने कहा कि यह पहल यात्रियों को समय से पहले योजना बनाने और यात्रा को और अधिक किफायती व प्रेरणादायक बनाने के लिए तैयार की गई है।

इस अभियान में देश-विदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल जैसे गोवा, केरल, राजस्थान, दुबई, थाईलैंड और यूरोप शामिल हैं।

 

Related posts

वीसी MDDA बंशीधर तिवारी ने निर्माणाधीन आढ़त बाजार को लेकर सभी कार्यो को ससमय पूर्ण करने को बैठक में दिए निर्देश

cradmin

इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल की क्षेत्रीय बैठक दाजी द्वारा नवीनतम अंतरराष्ट्रीय बेस्टसेलर ‘स्पिरिचुअल एनाटॉमी’ के भारतीय संस्करण के भव्य विमोचन के साथ आयोजित की गई

prabhatchingari

दैवीय आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे-सीएम धामी

cradmin

महाराष्ट्र और कर्नाटक से बागवानी के गुर सीखेंगे प्रदेश के काश्तकार

prabhatchingari

नौ दिन प्रवाहित हुई देवी भागवत की ज्ञान-गंगा, हवन-भंडारे के साथ समापन

cradmin

प्रदेश सरकार एवं मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही

prabhatchingari

Leave a Comment