देहरादून, उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सायं छठ पर्व के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने सूर्यदेव एवं छठी मैया से प्रदेशवासियों के सुखी, संपन्न एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना की।
मुख्य सचिव बर्द्धन ने कहा कि छठ महापर्व सूर्य उपासना का प्रतीक है, जो आस्था, संयम और स्वच्छता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। यह पर्व सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक एकता का संदेश देता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे पर्व के दौरान स्वच्छता, अनुशासन एवं श्रद्धा का विशेष ध्यान रखें और छठी मैया से प्रार्थना करें कि प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे।
