Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

ईगास-बग्वाल पर्व पर होगी रजत जयंती वर्ष की शुरुआत…

 

 

देहरादून, उत्तराखण्ड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद् की उपाध्यक्ष  मधु भट्ट ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता कर बताया कि उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोकपर्व ईगास/बग्वाल को इस वर्ष पूरे राज्य में बड़े उत्साह एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर राज्यभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विभिन्न जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने बताया कि 1 नवम्बर 2025 को मुख्यमंत्री आवास में भी ईगास पर्व का आयोजन विशेष रूप से किया जाएगा, जिसमें लोकसंस्कृति, लोकगीत, नृत्य एवं पारंपरिक व्यंजनों की झलक देखने को मिलेगी।  भट्ट ने कहा कि ईगास-बग्वाल पर्व के साथ ही उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की भी औपचारिक शुरुआत की जाएगी। रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 1 से 9 नवम्बर तक देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र में किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में विभिन्न हिमालयी राज्यों से कलाकार और सांस्कृतिक दल भी सहभागिता करेंगे।

 

 

Related posts

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी ज़िलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों के साथ ली समीक्षा बैठक

prabhatchingari

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से 1 लाख करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर – मुख्यमंत्री

cradmin

पीएमजीएसवाई के तहत क्षेत्र की 29 सड़कों के सुदृढ़ीकरण का सर्वे पूर्ण

cradmin

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

cradmin

AIIMS में एलबीएस एकेडमी मसूरी के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के दिए टिप्स

prabhatchingari

पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बजट: महाराज

cradmin

Leave a Comment