Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

20वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार अनुज अवस्थी का हुआ सम्मान

 

 

देहरादून/उन्नाव। साहित्य और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को नया आयाम देते हुए ‘सृजन व शब्दगंगा शुद्धि अभियान’ संस्थान के तत्वावधान में  उन्नाव में 20वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पंकज गुप्ता, पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित और अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर शब्दगंगा शुद्धि अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चर्चित व्यंग्यकार डॉ. विनय शंकर दीक्षित ‘आशु’ की बहुचर्चित कृति ‘युग-विडम्बना काव्य’ का लोकार्पण हुआ, जिसे साहित्यिक जगत में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. अनुराग मिश्र ‘गैर’ ने की, जिन्हें ‘शब्दगंगा शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया। वहीं भीलवाड़ा के योगेन्द्र शर्मा को ‘शब्दगंगा महाशिखर सम्मान’ प्राप्त हुआ। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित (आईपीएस) को ‘पर्यावरण महारत्न सम्मान’ तथा कई अन्य विशिष्ट हस्तियों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। देश भर से पधारे प्रसिद्ध कवियों ने अपनी प्रभावशाली कविताओं से वातावरण को भावनाओं, व्यंग्य और देशभक्ति के रंगों से सरोबार कर दिया। डॉ. अनुराग मिश्र ‘गैर’ और मुमताज़ नसीम की कविताएँ विशेष रूप से श्रोताओं की वाहवाही लूटती रहीं।

समापन पर आयोजकों ने इसे साहित्यिक एकता और संवेदना का महोत्सव बताते हुए अगला सम्मेलन और भी व्यापक स्तर पर आयोजित करने की घोषणा की।

Related posts

ग्राफिक एरा में मूट कोर्ट प्रतियोगिता,  कानून पेशा नहीं जिम्मेदरी है- जस्टिस कुमार

prabhatchingari

प्रदेश में 4 अक्टूबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, खिलाड़ियों पर होगी ईनामों की बारिश

prabhatchingari

सरकार ने चारधाम यात्रा की सभी तैयारियों पूरी कर ली हैं : महाराज

prabhatchingari

दवा कंपनियों के पैसे से मौज नहीं कर पाएंगे डाॅक्टर, उपहार देने पर भी लगाई रोक

prabhatchingari

अवैध मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार

cradmin

नारी शक्ति महोत्सव’ के अंतर्गत देहरादून में हुआ मुख्यमंत्री धामी का भव्य रोड शो

prabhatchingari

Leave a Comment