Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1581 मरीजों की जांच

 

 

देहरादून, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आज पिरान कलियर स्थित हज हाउस परिसर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 1581 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा निःशुल्क दवाइयों का लाभ प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूफी राशिद, गद्दीनशीन कलियर शरीफ, सलीम चेयरमैन, कलियर शरीफ, तथा वरिष्ठ समाजसेवक आदिल फरीदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर सूफी राशिद ने कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज द्वारा आमजन की सेवा हेतु किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं। इंसानियत की सेवा सबसे बड़ी इबादत है और उन्होंने इस इबादत को कार्यरूप में प्रस्तुत किया है।” वरिष्ठ समाजसेवक आदिल फरीदी ने कहा कि अस्पताल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिससे ग्रामीण एवं अल्पविकसित क्षेत्रों के लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। शिविर में कैंसर सर्जरी विभाग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. रचित आहूजा ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, बचाव के उपायों एवं समय पर उपचार के महत्व के संबंध में जागरूक किया। शिविर में अस्पताल के विभिन्न विभागों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएँ प्रदान कीं — डॉ. रचित आहूजा, कैंसर विशेषज्ञ, डॉ. आरती रावत, न्यूरोलॉजिस्ट, डॉ. जयकृत चौधरी, हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. अंशिका, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ. नियाज़ अहमद एवं डॉ. सितांशु, फिजीशियन, डॉ. शाबान, बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. फात्मा अंजुम, ईएनटी विशेषज्ञ, डॉ. प्रियंका गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. मोहन ध्यानी, मनोरोग विशेषज्ञ, डॉ. आदित्य कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. शाहा तौसीफ, सर्जन, डॉ. हिमानी पैन्यूली, दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. शमा एवं डॉ. बरखा, फिजियोथेरेपिस्ट, डॉ. एस.डी.एस. रावत, त्वचा एवं यौन रोग विशेषज्ञ

शिविर में रोगियों की ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच निःशुल्क की गईं। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर की सफलता में गोल्डन भाई, शहजाद भाई, मेहरबान भाई, दिनेश रतूड़ी, हरीशंकर गौड़ तथा सुहेब खान (जनसंपर्क अधिकारी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल) का विशेष योगदान रहा।

 

Related posts

महाराज ने केंद्रीय वन मंत्री को पत्र लिखकर दिया सुझाव

prabhatchingari

दुर्लभ केस में बड़ी कामयाबी, मैक्स हॉस्पिटल देहरादून बना जीवन रक्षक

cradmin

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली बैठक

prabhatchingari

स्टीपलचेज में अंकिता व जूडो में सिद्धार्थ ने दिलाया गोल्ड

prabhatchingari

श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खुले: पंचकेदारों में द्वितीय केदार के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

prabhatchingari

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी ने सैटेलाइट रिसेप्शन और रेडियो एस्ट्रोनॉमी के लिए ग्राउंड स्टेशन की स्थापना की

prabhatchingari

Leave a Comment