---Advertisement---

उत्तराखंड की नन्हीं प्रतिभा एंजल नैथानी को ‘देवभूमि विभूति सम्मान’

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, November 5, 2025 6:57 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून, उत्तराखंड सम्मान सामाजिक सेवा ट्रस्ट ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC-17) के जूनियर स्पेशल एपिसोड में ₹12 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि जीतकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली एंजल नैथानी को ‘देवभूमि विभूति सम्मान’ से सम्मानित किया।

 

ट्रस्ट के पदाधिकारी बुधवार को देहरादून के मालदेवता स्थित केसरवाला गांव में एंजल नैथानी के निवास पर पहुंचे और उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी एवं अध्यक्ष राजू वर्मा तथा संस्थापक ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष रुद्रपाल सिंह ने एंजल को ट्रस्ट का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

वहीं संस्थापक ट्रस्टी एवं महासचिव राकेश शर्मा तथा संस्थापक ट्रस्टी एवं उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट ने उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया।

 

एंजल नैथानी ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर अपने ज्ञान, आत्मविश्वास और सहजता का परिचय देते हुए न केवल बड़ी राशि जीती बल्कि अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत के दौरान अपनी संस्कृत में दी गई जन्मदिन शुभकामनाओं से सभी का दिल जीत लिया। एंजल वर्तमान में देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा हैं। उनके पिता मुकेश कुमार नैथानी उत्तराखंड सचिवालय के राज्य संपत्ति विभाग में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता प्रीति नैथानी गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन वंशिका नैथानी स्नातक में अध्ययनरत हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एंजल नैथानी और उनके परिवार को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू वर्मा, महासचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश कुमार भट्ट, कोषाध्यक्ष रुद्रपाल सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment