Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

पूर्व सैनिकों और आश्रितों को विदेशों में रोजगार का अवसर, कैबिनेट ने दी मंजूरी

 

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में उपनल प्रवासी जनशक्ति भर्ती से संबंधित कार्य को उपनल के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में बिंदु संख्या 14 के रूप में समायोजित करने को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस निर्णय से पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के लिए उपनल के माध्यम से विदेशों में रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। यह राज्य सरकार की रोजगार सृजन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।

बैठक में उद्यान विभाग की मधुग्राम योजना से संबंधित एक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। कैबिनेट ने राज्य सेक्टर की मधुग्राम योजनान्तर्गत लंबित भुगतान के रूप में कुल ₹29.40 लाख की धनराशि जारी करने को मंजूरी दी है। यह राशि उन मौनपालकों (मधुमक्खी पालकों) के देयकों के भुगतान हेतु जारी की जाएगी, जिन्होंने मधुग्राम योजना के अंतर्गत मौनगृह एवं मौनवंशों की आपूर्ति की थी।

कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह कदम राज्य के युवाओं और सैनिक परिवारों के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा।”

 

Related posts

स्पोर्ट क्लाइंबिंग, फ्रीस्टाइल स्विमिंग और वाटर पोलो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर लिया  

prabhatchingari

डब्ल्यूआईसी इंडिया ने इंटर स्कूल नृत्य प्रतियोगिता के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस*

prabhatchingari

महाशिवरात्रि पर चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक, कर समस्त देश व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना: मंत्री रेखा आर्या

prabhatchingari

शंखनाद और दीप प्रज्वलन के साथ देवभूमि रजत उत्सव का भव्य शुभारंभ…

cradmin

आपके यात्रा बीमा में शामिल होने वाली पाँच मुख्य बातें – राकेश जैन, सीईओ, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस

cradmin

कलियुगी भाई ने बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया।

prabhatchingari

Leave a Comment