Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

यूपीईएस का 23वाँ दीक्षांत समारोह-उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ते कदम

 

  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 13 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल से नवाजा 

देहरादून,  यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज़ (यूपीईएस) का 23वाँ दीक्षांत समारोह  सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 9 से 13 नवम्बर तक चले इस पाँच दिवसीय समारोह में विश्वविद्यालय के सातों स्कूलों और यूपीईएस ऑनलाइन के स्नातक छात्रों को अलग-अलग सत्रों में डिग्रियाँ और पदक प्रदान किए गए। समारोह ने छात्र सफलता, शोध-उत्कृष्टता और इंडस्ट्री सहयोग के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को और सशक्त किया। इस वर्ष दीक्षांत समारोह का आयोजन “स्कॉलरशिप, एम्प्लॉयबिलिटी और इनोवेशन” पर केन्द्रित रहा। कार्यक्रम के दौरान सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, इंडिया इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर, खैतान एंड को, माइक्रोन इंडिया, ओएनजीसी, क्रिसिल, श्लमबर्जे, इसरो, गूगल इंडिया, जियो, ईवाई, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, डेल इंडिया, पतंजलि आयुर्वेद, और फ़ैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ़ इंडिया जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण और फ़ैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ़ इंडिया (एफडीसीआई) के प्रेसिडेंट  सुनील सेठी को उनके क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।

यूपीईएस ने इस वर्ष कुल 107 पुरस्कार प्रदान किए, जिनमें 13 स्वर्ण पदक, 71 रजत पदक और 23 लेटर ऑफ एप्रिसिएशन शामिल हैं।

 पुरस्कार वितरण  रहा –स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंजीनियरिंग: 17 पुरस्कार (2 गोल्ड, 7 सिल्वर, 8 लेटर)

स्कूल ऑफ बिज़नेस: 25 पुरस्कार (2 गोल्ड, 21 सिल्वर, 2 लेटर)

स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस: 20 पुरस्कार (2 गोल्ड, 16 सिल्वर, 2 लेटर)

स्कूल ऑफ डिज़ाइन: 11 पुरस्कार (2 गोल्ड, 7 सिल्वर, 2 लेटर)

स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी: 11 पुरस्कार (2 गोल्ड, 6 सिल्वर, 3 लेटर)

स्कूल ऑफ लॉ: 18 पुरस्कार (2 गोल्ड, 12 सिल्वर, 4 लेटर)

स्कूल ऑफ मॉडर्न मीडिया: 5 पुरस्कार (1 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 लेटर)

इसके अतिरिक्त, यूपीईएस ऑनलाइन के विद्यार्थियों को 10 रजत पदक भी प्रदान किए गए।

प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल से स्कूल ऑफ लॉ की मैत्रयी दुबे (बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स)) को सम्मानित किया गया।

स्कूल सिल्वर मेडल प्राप्त करने वालों में शशांक ध्यानी (इंजीनियरिंग), आशी जैन (बिज़नेस), आकांक्षा किर्पाल (डिज़ाइन), ऋतु महावर (मीडिया), संस्कृति द्विवेदी (हेल्थ साइंसेज़), शंभवी अग्रवाल (लॉ) और अद्वैतेशा गुप्ता (कंप्यूटर साइंस) शामिल हैं।

समारोह के समापन अवसर पर यूपीईएस के वाइस चांसलर डॉ. राम शर्मा ने कहा—> “कॉन्वोकेशन 2025 में स्नातक होने वाला यह बैच हमारे लिए गर्व का विषय है। इन विद्यार्थियों ने केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहकर नवाचार और नैतिक मूल्यों का संगम प्रस्तुत किया है। भरोसा है कि ये युवा अपने ज्ञान और मानवीय संवेदना के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएँगे।”

 

 

 

Related posts

ग्राफिक एरा में अमेरिका में उच्च शिक्षा पर सम्मेलन

prabhatchingari

उत्तराखंड परिवहन निगम पर संकट, कर्मचारियों की समस्याओं और बसों की कमी से बिगड़ते हालात

prabhatchingari

दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में मिलेगा अतिरिक्त समय…..

prabhatchingari

विधानसभा के मानसून सत्र की सरकार ने तैयारी तेज कर दी है..

prabhatchingari

उत्तराखण्ड में चार वर्षीय इन्टीग्रेटेड बी0एड0 के लिए अवसर

prabhatchingari

सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ताओं में ग्राफिक एरा के कुलपति शीर्ष पर

prabhatchingari

Leave a Comment