Prabhat Chingari
उत्तराखंडराष्ट्रीयव्यापार

युको बैंक का विस्तार अभियान तेज, पटेलनगर में नई शाखा शुरू—इस वर्ष 200 शाखाएँ खोलने का लक्ष्य

 

 

देहरादून। युको बैंक ने अपने विस्तार अभियान को आगे बढ़ाते हुए  पटेलनगर में अपनी नई शाखा (शाखा कोड: 3603) का शुभारंभ किया। देहरादून अंचल कार्यालय के अंतर्गत खोली गई इस शाखा का उद्घाटन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बैंक के महाप्रबंधक (कारोबार एवं विकास) अम्बिकानन्द झा ने किया। इस अवसर पर अंचल प्रमुख रणधीर कुमार तथा शाखा प्रबंधक प्रीति राज भी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में शाखा के प्रथम ग्राहक रणवीर सिंह सहित कई सम्मानित ग्राहकों ने भाग लिया। महाप्रबंधक अम्बिकानन्द झा ने उपस्थित ग्राहकों को बैंक की विभिन्न जमा (Deposit), ऋण (Loan) योजनाओं तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। अम्बिकानन्द झा ने बताया कि युको बैंक लगातार शाखाओं के विस्तार की दिशा में कार्य कर रहा है। वर्तमान में बैंक की देशभर में लगभग 150 शाखाएँ कार्यरत हैं तथा इस वर्ष करीब 200 नई शाखाएँ खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर ग्राहक सेवा एवं विश्वसनीयता के चलते पिछले दो वर्षों में युको बैंक को बारह सरकारी बैंकों में से शीर्ष 3 में स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि युको बैंक प्रतिस्पर्धात्मक ब्याज दरों (Rate of Interest) के साथ ग्राहकों को पारदर्शी व विश्वसनीय बैंकिंग सेवाएँ प्रदान कर रहा है। उन्होंने आशा जताई कि पटेलनगर की यह नई शाखा भी ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से उत्कृष्ट शाखाओं में अपना स्थान बनाएगी। साथ ही उन्होंने शाखा निर्माण में योगदान देने वाले सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि बैंक हमेशा ग्राहकों को अन्य बैंकों से बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

Related posts

श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम के पूजाओं की आन लाइन बुकिंग शुरू।

prabhatchingari

गंगा में जलस्तर बढ़ जाने से राफ्टिंग आज से बंद कर दी गई है अब,1 सितंबर से पुनः शुरू की जाएगी राफ्टिंग

prabhatchingari

झाला गांव के युवाओं की पहल “थैंक यू नेचर” बन रही मिसाल, जिला प्रशासन से मिला सहयोग — ग्राम झाला बनेगा स्वच्छता का मॉडल गांव

cradmin

यह हमला नहीं, विश्व कल्याण का अनुष्ठान है: मोरारी बापू

prabhatchingari

बेटियों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण, हमें गांव में कार्यशाला आयोजित कर अपराधों के बारे में जागरूक करना चाहिए..कुसुम कंडवाल

prabhatchingari

गढ़वाली फिल्म खोलि का गणेशा का ट्रेलर लॉन्च

prabhatchingari

Leave a Comment