Advertisement

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अंतरराज्यीय वाहन चोर 24 घंटे में गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Sunday, November 16, 2025 3:41 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून,रायवाला पेट्रोल पम्प से चोरी हुई स्कूटी एक्टिवा UK14C-8165 को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। चोर की पहचान रमेश गवारिया (उदयपुर, राजस्थान) के रूप में हुई, जो मास्टर की का इस्तेमाल कर वाहन चोरी करता था।

 

वादी गोविन्द राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच आगे बढ़ाई। 15 नवंबर की सांय मोतीचूर जंगल सफारी रोड के पास से आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित दबोच लिया गया।

 

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी तेल खत्म होने पर स्कूटी को जंगल में छिपाकर हरिद्वार ले जाने की फिराक में था। आरोपी पर राजस्थान में चोरी व लूट के 7 मुकदमे दर्ज हैं और वह ठिकाने बदलकर चोरी की वारदातें करता रहा है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment