Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त : एसएसपी देहरादून

 

 

विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के 10 प्रकरणों में तत्काल मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

19 युवाओं से 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पहाड़ के युवाओं को बनाया गया शिकार

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देने वाले आरोपितों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त हुए 10 शिकायत प्रार्थना पत्रों की जांच में सामने आए 48 लाख रुपये से अधिक के वित्तीय फर्जीवाड़े पर एसएसपी ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

 

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि पहाड़ और देहरादून के युवाओं को रोजगार के सपनों के नाम पर ठगी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

1. नितिन पोखरियाल, निवासी टर्नर रोड – Arun Placement Service द्वारा इटली भेजने के नाम पर फर्जी दस्तावेज देकर 3.04 लाख की ठगी।

2. जितेन्द्र, निवासी टिहरी – आरोपी आशीष रतूड़ी द्वारा पोलैंड भेजने के नाम पर 3.80 लाख की धोखाधड़ी।

3. विक्रम सिंह रौतेला, टिहरी – आशीष रतूड़ी द्वारा 3.80 लाख की ठगी।

4. ऋचा वर्मा, गढ़ी कैंट – अपग्रेड कम्पनी द्वारा जर्मनी में पढ़ाई के नाम पर 5.15 लाख ठगे।

5. नलिन मुलानी, धर्मपुर – विक्रम गुंसाई द्वारा DIHM छात्रों के नाम पर 19.19 लाख रुपये की धोखाधड़ी।

6. राजेंद्र सिंह (नैनीताल) व अनिल सिंह (उत्तरकाशी) – अर्शिका खान व आशिष रतूड़ी द्वारा सऊदी अरब भेजकर शारीरिक उत्पीड़न व नौकरी न देने का मामला।7. रणधीर सिंह नेगी व 5 अन्य, देहरादून – जयकिशन नौटियाल द्वारा न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 1.60 लाख की ठगी।

8. धर्मवीर भंडारी, अजबपुर – कैप्टन अनिल द्वारा दुबई भेजने के नाम पर 52 हजार की धोखाधड़ी।

9. मौ० शान, देहरादून – मो० बिलाल सिद्दीकी द्वारा नौकरी के नाम पर 1.40 लाख ठगे।

10. धन सिंह थापा, मीन बहादुर गुरुंग, सागर थापा, धीरज गुरुंग – चित्रा प्रसाद एवं गुडविन सिंह द्वारा 9.61 लाख की ठगी।

फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट की जांच में सभी मामलों में आरोपितों द्वारा विदेश भेजने के नाम पर कुल 19 युवाओं से 48 लाख रुपये से अधिक की ठगी की पुष्टि हुई है।

 

इसके बाद एसएसपी देहरादून ने सभी मामलों में फौरन मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

 

एसएसपी की युवाओं से महत्वपूर्ण अपील, विदेश में नौकरी या पढ़ाई की इच्छा रखने वाले युवा निम्न बिंदुओं का कड़ाई से पालन करें—

 

1. केवल अधिकृत एजेंसी/फर्म से ही संपर्क करें, भारत सरकार की वेबसाइट पर जाकर एजेंसी की वैधता अवश्य जांचें।

 

2. जॉब ऑफर लेटर की स्वतंत्र पुष्टि करें, एजेंसी द्वारा दिए गए जॉब लेटर/दस्तावेज को संबंधित विदेश संस्था से संपर्क कर अनिवार्य रूप से वेरिफाई करें।

 

3. वीज़ा/टिकट की सत्यता जांचें ,किसी भी भुगतान या आगे की प्रक्रिया से पहले वीज़ा एवं टिकट की ईमेल या अन्य माध्यमों से पुष्टि करें।

4. सत्यापित एजेंसियों की सूची यहां मिलेगी, भारत सरकार के Ministry of External Affairs के Emigrate Portal पर जाकर अधिकृत Recruiting Agents की पूरी जानकारी प्राप्त करें।

एसएसपी देहरादून ने कहा कि युवाओं की मेहनत की कमाई ठगने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता अपनाई जाएगी।

Related posts

ग्राफिक एरा में एनपीटीईएल अवेयरनेस वर्कशॉप

cradmin

राष्ट्र प्रथम की भावना से ही बदलेगा भारत : दत्तात्रेय होसबोले

cradmin

ट्रैक्टर ट्राली चोरी में फरार चल रहे दूसरे अभियुक्त को कोतवाली जोशीमठ पुलिस ने किया गिरफ्तार

prabhatchingari

2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को पिता ने किया माँ से अलग तो आयोग अध्यक्ष ने एसपी को दिए निर्देशित शीघ्र अतिशीघ्र माँ को दिलाया जाए बच्चा

prabhatchingari

चारधाम : भव्य और दिव्य होगा कपाटोत्सव…कपाट खुलते समय धामों में होगी पुष्प वर्षा

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने किया 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ

cradmin

Leave a Comment