Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

निकायों व समितियों में नामित सदस्यों की नियुक्ति तेज—भाजपा ने बढ़ाई कयावद

 

 

देहरादून। नगर निकायों में पार्षद और सभासदों के साथ विभिन्न विभागों की समितियों में नामित सदस्यों की नियुक्ति को लेकर भाजपा संगठन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी स्तर पर प्रयास है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जनता तक पहुंच सके, जिसके लिए योग्य और सक्रिय व्यक्तियों को इन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल किया जाए।

 

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब सरकार नगर निगमों में पार्षद तथा नगरपालिका और नगर पंचायतों में सभासद नियुक्त करने जा रही है। साथ ही विभिन्न विभागीय समितियों में उपाध्यक्ष और सदस्यों के मनोनयन की प्रक्रिया भी शीघ्र ही पूरी की जाएगी।

 

इन समितियों में समाज कल्याण, विद्यालय एवं शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उद्योग, पेयजल, कौशल विकास एवं सेवायोजन सहित 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति प्रमुख रूप से शामिल हैं। जिला और ब्लॉक स्तर पर भी सदस्यों का चयन किया जाना प्रस्तावित है।

 

परिहार के अनुसार, राज्य के विकास और जनता को सीधे लाभ पहुंचाने की दिशा में नामित किए जाने वाले व्यक्तियों की योग्यता, अभिरुचि, उपलब्धता, सक्रियता और क्षेत्रीय-सामाजिक समीकरण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की कोशिश है कि ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाए जो न सिर्फ सरकार के कार्यों को गति दें बल्कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित कर सकें।

 

उन्होंने बताया कि इस दिशा में संगठन की कयावद तेज हो चुकी है और योग्य कार्यकर्ताओं की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related posts

आर्यन स्कूल में आयोजित हुआ 25वां जूनियर स्कूल वार्षिक खेल दिवस…

cradmin

27 वां आईसीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट टीएचडीसीआईएल ने सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी का आईएसबीटी देहरादून में औचक निरीक्षण, गंदगी देखकर खुद उठाई झाड़ू

cradmin

निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली का लगातार बढ़ रहा ग्राफ, निर्दलीय के सामने भाजपा कांग्रेस के छूटे पसीने*

prabhatchingari

विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने भराडीसैंण में अधिकारियों की बैठक लेते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा लिया

prabhatchingari

धामी केबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण फैसले,आपदा प्रबंधन को लेकर डीएम की वित्तीय शक्ति बढ़ाकर की 1 करोड़ और कमिश्नर की 5 करोड़

prabhatchingari

Leave a Comment