Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

आमजन की सुरक्षा के लिये हर पल मुस्तैद दून पुलिस…

 

सीमावर्ती चेकपोस्टों और आन्तरिक मार्गों पर वाहनों व व्यक्तियों की कठोर जांच

बाहरी राज्यों से आने वालों से पूछताछ कर ली जा रही आवश्यक सत्यापन संबंधी जानकारी

 

देहरादून। राजधानी दिल्ली में  हुई आतंकी घटना के बाद आमजन की सुरक्षा को लेकर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर आतंकवादी तथा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए समय-समय पर सघन चैकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में आज 22 नवंबर 2025 को जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक चैकिंग अभियान चलाया गया। सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमों ने सीमावर्ती चेकपोस्टों, आन्तरिक मार्गों, धार्मिक स्थलों के आसपास तथा व्यस्त बाजार क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की कड़ी जांच की। चैकिंग के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों व व्यक्तियों की विशेष रूप से जांच कर उनकी पहचान, आने-जाने के उद्देश्य तथा सत्यापन संबंधी आवश्यक जानकारियां एकत्र की गईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

युवा महोत्सव के लिए प्रदेश का 72 सदस्यीय दल रवाना*

prabhatchingari

धर्मांतरण केस में आतंकी कनेक्शन का खुलासा, HUT संगठन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार …

cradmin

कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर नियंत्रण कक्ष, हरिद्वार में की उच्चस्तरीय समीक्षा

cradmin

कृषि ड्रोन के वित्तपोषण हेतु पीएनबी का आईओटेकवर्ल्ड एविगेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता

prabhatchingari

बीते 9 वर्षों में प्रधानमंत्री जी ने करा गरीबों का उद्धार:- रेखा आर्या*

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में एनालिटिकल उपकरणों पर एफडीपी शुरू

prabhatchingari

Leave a Comment