Prabhat Chingari
मनोरंजनराष्ट्रीय

ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर फैशन को भविष्य की नई दुनिया में ले जा रहा 

 

 

देहरादून : ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर ने अपने गुरुग्राम संस्करण में ‘द फ्यूचरवर्स ऑफ फैशन’ की थीम को पेश किया। यहां यह दिखाया गया कि टेक्नोलॉजी, डिजाइन और इमर्सिव स्टोरीटेलिंग किस तरह फैशन अनुभव को एक नई दिशा दे रहे हैं। इस साल के ‘फैशन के अगले कदम’ वाले थीम को आगे बढ़ाते हुए, इस एडिशन ने ऐसा विजुअल अनुभव प्रस्तुत किया जिसने हॉट कुट्योर को कपड़ों और पारंपरिक डिजाइन से आगे निकालकर एआई, कोड और इंटरैक्शन के डिजिटल दौर में पहुंचा दिया।

इस शोकेस का नेतृत्व डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक की रचनात्मक जोड़ी ने किया, साथ ही फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के साथ फैशन टूर के लंबे समय से चले आ रहे सहयोग ने इसे और मजबूत बनाया। इस संस्करण का मूल संदेश यह था कि आज का फैशन दर्शक सिर्फ डिजाइन देखना नहीं चाहता, बल्कि उसे महसूस करना, अनुभव करना और उसे जिंदा होते हुए देखना चाहता है। ‘फ्यूचरवर्स ऑफ फैशन’ ने इसी भावना को एक इमर्सिव यूनिवर्स में बदल दिया, जहां रनवे फैशन की एक जीवंत कैनवस बन गया।

तमन्ना भाटिया का ह्यूमनॉइड रोबोट्स के साथ शो की शुरुआत करना हो, पूरे शो की कहानी को जोड़ते डायनेमिक प्रोजेक्शंस हों, रनवे पर हर मॉडल की चाल को दिखाते मोशन-सेंसिंग विजुअल्स हों, या फिर शाहिद कपूर का होलोग्राफिक शोस्टॉपर मोमेंट जिसने वर्चुअल और रियल की सीमाओं को मिटा दिया—हर तत्व ने दर्शकों को फैशन के अगले आयाम में खींच लिया।

पर्नोड रिकर्ड इंडिया की सीएमओ देबाश्री दासगुप्ता ने कहा, “ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर हमेशा से रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की सीमाओं को आगे बढ़ाने वाला मंच रहा है। इस शोकेस के साथ हमने ‘फ्यूचरवर्स ऑफ फैशन’ की ओर एक साहसिक कदम बढ़ाया है, ऐसा इमर्सिव अनुभव जो भविष्य में फैशन पेश करने के तरीकों को नई परिभाषा देता है।

डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक ने कहा, “हम ‘फ्यूचरवर्स ऑफ फैशन’ की अवधारणा को समझकर उसे जीवंत रूप देने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

एफडीसीआई के चेयरमैन सुनील सेठी ने कहा, “एफडीसीआई ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर के साथ सहयोग करके बेहद खुश है। यह साझेदारी फैशन की दुनिया की दो बड़ी ताकतों को एक साथ लाकर उसके भविष्य को आकार देती है। गुरुग्राम एडिशन रचनात्मकता, संस्कृति का उत्सव मनाता है और भारतीय फैशन के अगले चरण की रफ्तार तय करता है।”

शाहिद कपूर ने कहा, “ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर के रनवे पर आना हमेशा रोमांचक होता है, लेकिन इस साल ऐसा लगा जैसे हम एक नए दौर में कदम रख रहे हों।

तमन्ना भाटिया ने कहा, “ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर का ‘फ्यूचरवर्स ऑफ फैशन’ एक बेहद रोमांचक अनुभव था, जहां रचनात्मकता की कोई सीमा नहीं थी।

अब टूर जयपुर की ओर बढ़ रहा है, जहां 6 दिसंबर को डिजाइनर अभिषेक पाटनी और नम्रता जोशीपुरा मिस यूनिवर्स हरनाज संधू और रैपर रफ़्तार के साथ हाई-ऑक्टेन कुट्योर पेश करेंगे।

Related posts

राष्ट्रीय खेलों के पहले ही दिन साबित हुई हाईटेक शूटिंग रेंज की गुणवत्ता

prabhatchingari

क्षेत्रीय विकास पर उत्तराखण्ड की ठोस पहल, मध्य क्षेत्रीय परिषद में रखे अहम प्रस्ताव

cradmin

नथिंग ने की बड़ी घोषणा, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ के दौरान 50% से अधिक की छूट के पर मिलेंगे नथिंग और CMF प्रोडक्ट

prabhatchingari

उत्तराखंड में बनी बॉलीवुड फिल्म ‘5 सितंबर’ होगी 18 जुलाई को रिलीज

cradmin

सीएम धामी ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

cradmin

विश्व संवाद केंद्र में रंगों के साथ विचारों की भी बौछार

cradmin

Leave a Comment