Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाएँ गिरफ्तार

 

 

देहरादून,  मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत दून पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार/हिरासत में लिया है। पुलिस ने देहराखास क्षेत्र से एक महिला भूमि शर्मा को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना वास्तविक नाम बबली खातून बताया। उसके पास से आधार, राशन कार्ड, वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड सहित कई फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद हुए। वह कोविड काल में अवैध रूप से सीमा पार कर भारत आई थी और बाद में नाम बदलकर देहरादून के एक युवक से विवाह कर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 भादवि, पासपोर्ट अधिनियम व विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में उसकी मदद करने वाले लोग भी पुलिस के रडार पर हैं। इसी दौरान कारगी रोड, कालिंदा विहार फेज-2 से एक अन्य बांग्लादेशी महिला बॉबी खातून को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में उसने वर्ष 2023 में चोरी-छिपे बॉर्डर क्रॉस कर भारत आने और देहरादून में मजदूरी कर जीवनयापन करने की बात स्वीकार की। उसके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र की प्रति मिली है। उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा। ऑपरेशन कालनेमि के तहत देहरादून पुलिस अब तक अवैध तरीके से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों पर कार्रवाई कर चुकी है, जिनमें से 08 को जेल भेजा जा चुका है तथा 09 को डिपोर्ट किया गया है।

1. बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा, निवासी गायबंदा, बांग्लादेश (फर्जी भारतीय दस्तावेजों सहित गिरफ्तार)

2. बॉबी खातून, निवासी बोगुरा, बांग्लादेश (डिपोर्ट प्रक्रिया जारी)

कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा दोनों मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है।

Related posts

विज्ञान और अध्यात्म को साथ लाना जरूरी

prabhatchingari

इन्स्पायर अवार्ड मानक की जनपद स्तरीय प्रोजेक्ट व प्रदर्शनी प्रतियोगिता का गौचर में हुआ शानदार आयोजन*

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर दी राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं

cradmin

हार्पिक ने नया हार्पिक बाथरूम अल्ट्रा क्लीनर लॉन्च किया…

cradmin

प्रदेश में लगभग 2.5 लोगों ने ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’’ श्रमदान में की सहभागिता

cradmin

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बाॅलीवुड गायक दर्शन रावल की गायिका का चला जादू

prabhatchingari

Leave a Comment