Advertisement

ध्वजारोहण व सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ के साथ एबीवीपी राष्ट्रीय अधिवेशन का आगाज

By: Naveen Joshi

On: Friday, November 28, 2025 10:21 AM

Google News
Follow Us
------

 

 

एकता की विविधता के रंग में रंगा देहरादून; ध्वजारोहण व सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ से एबीवीपी राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ

 

देहरादून,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम दिन देवभूमि देहरादून का परेड ग्राउंड सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता के अद्भुत रंगों से सराबोर दिखाई दिया। देशभर के विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पारंपरिक परिधानों में उपस्थित होकर भारतीय संस्कृति की बहुरंगी छटा को सजीव रूप दिया।

 

सुबह ध्वजारोहण के उपरांत पूरे परिसर में एक साथ गूंजे सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ के स्वर ने माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया। अधिवेशन में पहुंचे विद्यार्थी प्रतिनिधियों का स्वागत उत्तराखण्ड के पारंपरिक लोकवाद्यों—नगाड़े, ढोल, मंजीरे आदि की मधुर ध्वनियों के साथ किया गया, जिसने पूरे आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

 

एबीवीपी के इस राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत ने स्पष्ट किया कि भारत की सांस्कृतिक विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है, और युवा पीढ़ी इस परंपरा को गौरव के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment