Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

स्माइल रोटी बैंक’ के संस्थापक श्रीकृष्ण पाण्डेय ‘आज़ाद’ को केलकर युवा पुरस्कार प्रदान

 

 

देहरादून, देवभूमि उत्तराखण्ड में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतर्गत  आयोजित प्रा. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार समारोह में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गोरखपुर के समाजसेवी  श्रीकृष्ण पाण्डेय ‘आज़ाद’ को वर्ष 2025 का केलकर युवा पुरस्कार प्रदान किया।  पाण्डेय ‘आज़ाद’ स्माइल रोटी बैंक फाउंडेशन के संस्थापक हैं और अब तक दो हजार से अधिक निराश्रित मनोरोगियों के उपचार एवं पुनर्वास, बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन, नशामुक्ति अभियान, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे चुके हैं। वह दो पुनर्वास केंद्रों का भी संचालन कर रहे हैं। यह पुरस्कार वर्ष 1991 से अभाविप के शिल्पकार प्राध्यापक यशवंतराव केलकर की स्मृति में प्रदान किया जा रहा है। अभाविप और विद्यार्थी निधि न्यास की संयुक्त पहल पर दिया जाने वाला यह पुरस्कार समाज, शिक्षा, विज्ञान, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। इसमें ₹1,00,000 की सम्मान राशि, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न शामिल हैं।

चार प्रमुख प्रस्ताव पारित, अधिवेशन के अंतिम चरण में शिक्षा एवं संस्थागत संरचना, बांग्लादेशी घुसपैठ, प्राकृतिक आपदाओं के निवारण में समाज की भूमिका तथा विभाजनकारी शक्तियों के विरुद्ध संगठित समाज की आवश्यकता से जुड़े चार प्रस्ताव संशोधनों सहित पारित किए गए। कुल पाँच प्रस्तावों में से ‘समाज परिवर्तन का वाहन बने युवा’ प्रस्ताव पूर्व में ही राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में पारित किया जा चुका था। प्रस्तावों के पारित होने के बाद केलकर पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ, जिसके उपरांत अभाविप की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई।तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के 46 प्रांतों एवं मित्र राष्ट्र नेपाल से पंद्रह सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। शिक्षा, समाज, पर्यावरण और संस्कृति जैसे विषयों पर विद्यार्थी, प्राध्यापक एवं शिक्षाविदों ने विचार-विमर्श किया। 28 नवंबर को विश्वप्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं पूर्व इसरो अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने अधिवेशन का उद्घाटन किया, जबकि दूसरे दिन भव्य शोभा यात्रा आयोजित की गई।

 

सीएम धामी ने कहा—“यह अधिवेशन राष्ट्र निर्माण का पवित्र यज्ञ”

पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की पवित्र धरती पर अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होना गर्व का विषय है। उन्होंने श्रीकृष्ण पाण्डेय ‘आज़ाद’ को बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवनकार्य समाज के प्रति समर्पण और संवेदनशीलता का अनुपम उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता देश के संकटों आपातकाल, शिक्षा सुधारों, सीमाओं पर उत्पन्न चुनौतियों—हर स्थिति में अग्रिम पंक्ति में रहे हैं। “भारत की युवा शक्ति यदि सही दिशा में प्रयुक्त हो, तो देश पुनः विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित होगा,” उन्होंने कहा। धामी ने अधिवेशन को “राष्ट्र निर्माण का पवित्र यज्ञ” बताते हुए कहा कि यहां से निकली ऊर्जा और संकल्प राष्ट्र को नई दिशा देंगे।

 

पुरस्कार प्राप्तकर्ता पाण्डेय ‘आज़ाद’ ने समर्पित की पुरस्कार राशि

सम्मान प्राप्त करने के बाद  श्रीकृष्ण पाण्डेय ‘आज़ाद’ ने कहा कि अभाविप के कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से कार्य करते हैं, जो प्रेरणादायक है। उन्होंने 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भारतीय निराश्रित मनोरोगियों की सेवा हेतु समर्पित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सेवा के मार्ग में आने वाली बाधाएँ व्यक्ति को मजबूत बनाती हैं। “जब भगवान राम 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अपने मंदिर में विराजित हो सकते हैं, तो हम सेवा के पथ से क्यों पीछे हटें,” उन्होंने कहा।

Related posts

निकाय चुनाव का रास्ता साफ, राजभवन ने ओबीसी आरक्षण अध्यादेश को दी मंजूरी

prabhatchingari

स्पीड पोस्ट से श्रद्धालुओं तक पहुंचेगा श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम का प्रसाद: हेमंत द्विवेदी

cradmin

आस्था और भक्ति का संगम: कौलागढ़ में माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव संपन्न

cradmin

पीएनबी ने भारतीय सेना के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया

cradmin

देहरादून की धड़कन ‘घंटाघर’ दिखने लगा भव्य स्वरूप में

cradmin

सैन्य धाम मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय एवं सीबीआई का हस्तक्षेप स्वागत योग्य – गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

Leave a Comment